एडीएम ने किया ईओ, जेई और शिकायतकर्ताओं को तलब

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में तीन हजार एलईडी लाइट खरीद के साथ पथ प्रकाश के अन्य टैंडरों में भी कथित घोटाले और पांच बिन्दुओं पर की गई शिकायतों को लेकर एडीएम वित्त द्वारा पालिका ईओ, जेई के साथ ही शिकायतकर्ताओं को तलब किया है। मंडलायुक्त ने इन आरोपों को लेकर एडीएम वित्त की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में मांगी है।
बीते दिनों नगरपालिका परिषद् में ठेकेदारी करने वाली कुछ फर्म के ठेकेदारों ने सहारनपुर कमिश्नर अटल कुमार राय से मिलकर उन्हें पालिका के पथ प्रकाश विभाग में टैंडरों में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसमें तीन हजार एलईडी लाइटों की खरीद से लेकर अन्य टैंडरों में मनमानी करने के आरोप पालिका अधिकारियों पर लगाये थे। इसके साथ ही अन्य प्रकरणों में भी शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की थी। पालिका के विरुद्ध शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड और वरिष्ठ कोषाधिकारी की तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इसमें उनके द्वारा आदेश की प्रतिलिपि प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग को भी भेजी गई है। जांच होने तक पथ प्रकाश विभाग के सभी टैंडरों की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इससे तीन हजार लाइटों की खरीद के साथ ही पथ प्रकाश के अन्य प्रस्तावित कार्य भी रूक गए हैं। इस प्रकरण में एडीएम वित्त गजेन्द्र कुमार ने पांच बिन्दुओं पर जांच प्रारंभ कर दी है। इसके लिए उन्होंने पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह, पथ प्रकाश प्रभारी जेई जलकल जितेन्द्र कुमार के साथ शिकायत करने वाले ठेकेदारों को आरोपों और बचाव के संबंध में अपने साक्ष्यों के साथ तलब किया है। एडीएम ने बयान दर्ज कराने और पक्ष रखने के लिए सभी पक्षकारों को 8 मई में प्रात: 11 बजे अपने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर बुलाया है। वहीं बताया गया है कि पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने जांच के लिए अपना पक्ष रखने को गुरूवार को उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त की है। उनके द्वारा जांच अधिकारी को बताया गया है कि वो तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण के लिए लखनऊ जा रही हैं। ऐसे में आठ मई को वो उपस्थित नहीं हो पायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal