मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की इकाई द्वारा 60 टीबी मरीजों को प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ की पोषण पोटली वितरित की गई। बालाजी चौक स्थित डॉ. सुनील चौधरी के नर्सिंग होम में संपन्न हुए पोषण पोटली वितरण के इस कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने किया। उन्होंने कहा कि जनपद में टीबी की रोकथाम व टीबी उपचार को और अधिक सुलभ बनाने के लिए जनपद की सरकारी संस्थाएं, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवी वर्ग के साथ मिल कर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आईएमए शाखा को नि:क्षय मित्र बनकर रोगियों को पोषण सहायता प्रदान करने पर उनके कार्य को प्रशंसनीय बताया।
डॉ. लोकेश गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी ने सरकार की ओर से टीबी मरीज के खाते में उनके पोषण को और बेहतर बनाने हेतु इलाज के दौरान तीन-तीन हजार रुपये दो किस्तों में दिये जाते हैं। उन्होंने सभी समाज के प्रबुद्धजनों, एनजीओ संस्थाओं, ग्राम प्रधानों से अपील की कि वह स्वयं निक्षय मित्र बनें और समाज में अपने स्तर से नि:क्षय मित्र बनवाकर, जनपद में टीबी रोगियों को गोद लेने को आगे आयें जिसके जनपद एवं प्रदेश टीबी मुक्त सफल होने में सहायता हो सके। इस अवसर पर इआईएमए अध्यक्ष डॉ. सुनील चौधरी, सचिव डॉ. मनोज काबरा आदि मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






