देश में वक्फ संपत्तियों पर बड़ी संख्या में भूमाफियाओं का है कब्जा: सतेन्द्र सिसौदिया

Share :

मुजफ्फरनगर। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर भाजपा ने एक बड़ा अभियान छेड़कर इसके लिए जनसमर्थन जुटाने की पहल शुरू की है। इस कड़ी में हर जिले में भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच वक्फ संपत्तियों को लेकर हो रहे खेल को उजागर करने में जुटी है। इसके लिए भाजपा ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर बुधवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने मीडिया से वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जानकारी साझा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने वक्फ बिल में संशोधन किया है, जिसमें सबसे बड़ी बात यह है कि वक्फ की भूमि दान देने वाले व्यक्ति, संस्था को अपनी पहचान और दान की जा रही संपत्ति पर मालिकाना हक बताने के साथ इसके साक्ष्य भी देने होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संपत्ति कानून के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए ही पार्टी द्वारा देश भर में अभियान छेड़ा गया है।इसके लिए हर जनपद में कार्यकर्ता वक्फ सुधार जन जागरण अभियान में जुटने के लिए कार्यशालाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि वक्फ एक दान है, जो वही व्यक्ति दे सकता है जिसका उस संपत्ति पर मालिकाना हक हो, पर कुछ लोगों ने इसे ही अपना धंधा बना लिया। वक्फ संशोधन अधिनियम-1954, 1955 व 2013 में लाया गया था, तब कांग्रेस की सरकार देश में थीं। कांग्रेस ने 2013 में वक्फ संशोधन करके मुस्लिम समाज के संपन्न लोगों को इसमें असीमित अधिकार देकर जमीनों पर अवैध कब्जा कराया था। आज इस घोटाले का पदार्फाश करने और इन संपत्तियों से गरीब कल्याण की भावना को सार्थक करने के लिए ही वक्फ बिल में संशोधन करके भाजपा सरकार ने अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन कानून पर विपक्ष द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि इस वक्फ संशोधन कानून का मकसद गरीब परिवारों के कल्याण के लिए है, क्योंकि ये संपत्ति दान करने वालों ने गरीबों के लिए ही दी है, लेकिन इसका, आज बड़े पैमाने पर संपन्न लोग, अपने स्वार्थ के लिए दुरूपयोग कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह, अचिंत मित्तल, शरद शर्मा, पवन अरोरा, संजय गर्ग, जगदीश पांचाल, प्रवीण खेड़ा, पंकज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 6 गोल्ड मेडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंडो नेपाल कराटे चैंपियनशिप में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण और 1 कांस्य सहित सात पदक प्राप्त किए हैं। आशिहारा के उत्तराखंड चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि वेस्ट बंगाल में 13-14 जून को आयोजित चैंपियनशिप में छह सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना में पकडा पेस्टीसाइड का अवैध गोदाम, किया सील

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएम उमेश मिश्रा के निर्देशन में जिला कृषि रक्षा अधिकारी राहुल तेवतिया जिले में गडबडझाला करने वालों पर कडी कार्रवाई कर रहे है। अपने इसी अभियान के तहत उन्होंने पिछले दिनों जनपद में यूरिया की कालाबाजारी करने वालों को पकडा था। अब इसी कड़ी में सोमवार को कृषि रक्षा अधिकारी ने बुढाना क्षेत्र

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया ईओ प्रज्ञा सिंह कार्यमुक्त व रिलीव, पवन कुमार ने संभाला चार्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सोमवार को कई दिनों से चल रहे कयासों पर विराम लगाते हुए नगर पालिका में ईओ की स्थिति को साफ कर दिया है। उन्होंने पालिका में कार्यरत ईओ डा. प्रज्ञा सिंह को कार्यमुक्त करते हुए रिलीव कर दिया। ऐसे में अब नगर पालिका में पवन कुमार ही बतोर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal