स्वर्ण रथ पर सवार हो भक्तों बीच आ रहे श्री बालाजी महाराज

Share :

मुजफ्फरनगर। श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति की ओर से कलयुग में भक्तों के कष्टों को हरने वाले अतुलित बलशाली, पवन पुत्र, अंजनी नन्दन, भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त भगवान श्री बालाजी महाराज का 3 से 14 अप्रैल तक जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में चैत्र शुदी पूर्णिमा शनिवार 12 अप्रैल प्रात: 7 बजे मंदिर में भगवान श्री बालाजी महाराज का स्वर्ण श्रृंगार, दर्शन, 56 भोग एवं महा आरती के पश्चात प्रात: 09 बजे स्वर्ण रथ पर विराजमान हो कर अपने भक्तों के साथ झूमते नाचते एवं श्री रामनाम के रस में सराबोर होकर भक्तों का मंगल कल्याण करेंगे।
मंदिर प्रांगण में मीडिया से वार्ता करते हुए समाजसेवी भीम कंसल ने बताया कि श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की इस कड़ी में मंदिर प्रांगण से 12 अप्रैल को बाबा की रथ यात्रा परम्परागत मार्ग से नवीन मण्डी स्थल, मुनीम कॉलोनी, डाकखाना, गऊशाला रोड, नंदी स्वीट्स, पुरानी गुड़ मंडी पीठ बाजार, चौड़ी गली, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब से वकील रोड, बड़ी धर्मशाला, गऊशाला रोड से भोपा पुल, अंसारी रोड़, मोती महल, सर्राफा बाजार, भगत सिंह रोड, शिवचौक, बालाजी चौक, थाना सिविल लाईन, गांधी कॉलोनी, लाल द्वारा मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, द्वारिकापुरी से होते हुए भोपा पुल के बराबर वकील रोड, नई मण्डी बिजलीघर से डाकखाना होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस बार यात्रा में मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन की स्वीकृति के बाद ही निर्धारित मापदंडों के साथ डीजे व झांकी रथ यात्रा में शामिल होंगी। वहीं तेज आवाज वाले डीजे रथयात्रा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
समिति के अध्यक्ष हरिशंकर तायल ने बताया कि मंदिर में 3 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 7 बजे तक श्रीराम चरित्र मानस पक्ष की अमृत वर्षा कथा व्यास अन्तर्राष्ट्रीय कथा वाचिका पूज्य श्री प्राची देवी द्वारा की जायेगी। उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को प्रात: 9 बजे कलश यात्रा का आयोजन कथा स्थल बालाजी सत्संग भवन पर पूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि बाबा की शोभायात्रा में उत्तर भारत के प्रमुख बैंड व ढोल ताशों के साथ आतिशबाजी व फूलों की वर्षा के साथ बाबा के स्वर्ण रथ की अगुवाई करने बाबा खाटूश्याम वाले व विशेष केन पर हनुमान जी, बाबा की यात्रा में अनेकों डीजे निर्धारित आकार एवं ध्वनि विस्तारक के नियंत्रण के साथ महाकुंभ की झांकी एवं स्वयं प्रभु श्रीराम के साथ रथ पर पूर्ण श्रृंगार के साथ आ रहे हैं। वहीं रविवार 13 अप्रैल को बाबा का भव्य जागरण किया जायेगा जिसमें बाबा का गुणगान करने के लिए संजू शर्मा हापुड, सुनील शर्मा सूरजगढ़, आयुषी राज दिल्ली से बाबा को भजनों से रिझायेंगे। वहीं 14 अप्रैल को संकट मोचन हवन प्रात: 4 बजे श्रीबालाजी यज्ञशाला में होगा। सोमवार दोपहर 12 बजे से मंदिर में बाबा का विशाल भण्डारा प्रारम्भ होकर बाबा की इच्छा तक चलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से चन्द्रकिरण गर्ग गुरूजी, सुरेश चंद बंसल, कुलदीप कुमार, अश्वनी कुमार, विजय बंसल, अमरीश सिंघल, दिनेश गर्ग, नितिन गोयल, चाचा जेपी गोयल, नितिन गोयल, शिवम तायल, अमन गोयल, संजीव गर्ग, रजत गोयल, अमित कुमार, प्रवीण तायल, अंकित तायल, रविन्द्र जैन, प्रवीण गर्ग, विकास अग्रवाल, श्रवण गुप्ता, अंकित गर्ग, उदित गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई