सनातन धर्म महाविद्यालय में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता मेंपुरुष वर्ग में आयुष एवं किट्टू महिला वर्ग में बने चैम्पियन

Share :

मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक्स मीट समारोह में सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करने के साथ दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि के रूप में अशोक तायल सदस्य मैनेजमेंट कमेटी मौजूद रहे। वहीं प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर पुंडीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने बच्चों को जीवन में खेल का महत्व बताते हुए कहा कि आज हम खेल की दुनिया में सब कुछ हासिल कर सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखता है, वहीं इसमें टीम भावना से काम करने की सीख मिलती है। साथ ही हमें अनुशासित करना सिखाती है।

पहले दिन खेलों में 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभाएं दिखाई। 100 मीटर पुरुष वर्ग में आयुष बालियान, शाकिर एवं सोनू, महिला वर्ग में किट्टू, आंचल व गायत्री धीमान, 200 मीटर पुरुष वर्ग में आयुष, शाकिर, तमस व महिला वर्ग में किट्टू, कीर्ति, शिवानी, 400 मीटर पुरुष वर्ग में आयुष, तमस, आकाश व महिला वर्ग में किट्टू, शिवानी व कीर्ति बालियान एवं 800 मीटर पुरुष वर्ग में मनीष, रामसुंदर, व तालिब क्रमश: अपने-अपने वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आयुष व महिला वर्ग में किट्टू को एथलेटिक्स चैम्पियन चुना गया। चैम्पियन खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. सविता ने किया। इस दौरान डॉ. अरविंद पंवार, डॉ. विशंभर पांडे, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ. मदनपाल, ध्रुव गुप्ता, अजय कुमार, डॉ. पीयूष शर्मा, शिवानी मौर्य, आशना गुप्ता आदि शिक्षकों का सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. नितिन, डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. संदीप, डॉ. नागेन्द्र, डॉ. करमजीत कौर, डॉ. चन्द्रमणि, डॉ. प्रणव, आदित्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई