हर स्थिति में दिलाएंगे किसानों को 10 घंटे बिजली: धर्मेंद्र

Share :

मुजफ्फरनगर। यूपी में किसानों को खेती के लिए विद्युत आपूर्ति के समय में कटौती के फैसले के विरोध में किसान संगठन सड़कों पर उतर प्रदर्शन को विवश हैं। बुधवार में भाकियू अराज. के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने इस फैसले के विरोध में मुख्य अभियंता दफ्तर का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में इस फैसले को तत्काल वापस कराते हुए फसलों में सिंचाई के लिए कम से कम 12 घंटे विद्युत आपूर्ति कृषि फीडरों से दिए जाने की मांग की ।
भाकियू अराजनैतिक प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के नेतृत्व में अपनी मांगों को लेकर बुधवार में सैकड़ों किसानों ने द्वारिका सिटी स्थित मुख्य अभियंता विद्युत पवन अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचे और उनका घेराव करते हुए वहीं पर धरना शुरू कर दिया। किसान कृषि फीडरों पर विद्युत आपूर्ति के समय को घटाने का विरोध करते हुए भाकियू अराजनैतिक ने वेस्ट यूपी के सभी जिलों में मुख्य अभियंता के कार्यालय का घेराव करने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मण्डल के जिलों में धरना दिया गया। धरने पर भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ के अंतर्गत सभी जनपदों में निजी नलकूपों की विद्युत आपूर्ति को दो चरणों में सुबह-शाम किए जाने एवं गर्मी के समय में 10 घंटे से घटाकर 07 घंटे करना किसानों के साथ मजाक है। इस मामले में आधिकारिक स्तर पर गर्मी में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने का हवाला देने के कारण उपयुक्त नहीं है। गर्मी के दिनों में किसानों को कृषि कार्य हेतु कम से कम 12 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो आपूर्ति कृषि फीडरों के सहारे किसानों को नलकूपों के लिए दी जा रही है, वो नाकाफी है, जिससे फसलों की सिंचाई करना संभव नहीं है। दो चरणों में बराबर आपूर्ति से इतनी सिंचाई होगी, जितनी सुबह के समय आपूर्ति से होगी। इसका मुख्य कारण है कि सुबह के समय की सिंचाई गर्मी के कारण शाम तक फिर से सूख जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि किसानों की बिजली की जरुरत के आधार पर इन नलकूपों पर विद्युत आपूर्ति सुबह 4 बजे से 12 बजे एवं सायं 4 बजे से 8 बजे तक किए जाने की मांग की। इसके दृष्टिगत किसान हित में पूर्व की भांति आगामी तीन महीनों के लिए किसानों को 12 घंटे निर्बाध आपूर्ति किए जाने के आदेश जारी किये जायें। धरने को ठा. कुशलवीर, विपिन त्यागी, अमरपाल, विदुर त्यागी, शुभम वत्स, प्रवीण, दुष्यन्त मलिक, नौशाद, शहजाद राव, विनय त्यागी, राजीव सहरावत, बिजेंद्र बालियान, अंकित जावला ने संबोधित किया। इस दौरान बाबर प्रधान, महावीर राठी, सोमपाल सिंह, जनक पाल, ईश्वर सिंह, सुखपाल सिंह, कृष्ण राणा, एजाद, नसीम, जमील हसन, पप्पल, संजय आर्य सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई