योगी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर। गांधीनगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी व संचालन मंत्री सुधीर खटीक ने किया।

भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किए जाने के साथ सरकार की उपलब्धियों को लेकर जिला मुख्यालय पर नुमाईश मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर विचार मंथन किया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके तहत मंगलवार 25 मार्च से नुमाईश मैदान में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जिला स्तर पर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर 25, 26 और 27 मार्च को बूथ स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके बाद 28, 29 और 30 मार्च को मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर और पार्टी की ओर से विभिन्न कार्यक्रम इस दौरान आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में विशेष कार्यक्रम के रूप में 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भी आयोजन किया जाएगा। वहीं, 6 अप्रैल को भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को भी प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने की व्यवस्था पार्टी की ओर से की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक उमेश मलिक, प्रमोद उटवाल, ब्लॉक ्रप्रमुख अरविन्द त्यागी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, अमित चौधरी, विजय सैनी, शरद शर्मा, साधना सिंघल, देशबंधु तोमर, संजय गर्ग, तरूण पाल, श्रीमोहन तायल, श्याम रहेजा, सचिन सैनी, रक्षित नामदेव, पुरोहित उटवाल, रविकांत प्रधान, पवन अरोरा, विजय प्रजापति, कविता सैनी, अजय सागर, सुन्दर पाल, राजू अहलावत, मौ. सलीम के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष व प्रभारी, महामंत्री व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के

श्री शिव महापुराण का यज्ञ भंडारे के साथ हुआ विश्राम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि नगर के रामलीला टीला मुजफ्फरनगर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा का द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा गायन व यज्ञ भंडारे के साथ विश्राम हुआ। कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि भगवान शिव कलियुग के ऐसे देवता है जो अल्प आराधना मात्र से प्रसन्न हो

लक्सर कोतवाली पुलिस ने सुलझायी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लकसर थाना क्षेत्रांतर्गत शिवपुरी रायसी निवासी अंकित चौहान की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कारोबार व पारिवारिक रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित चौहान की हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को उसकी ही बाइक से

मल्ल्किार्जुन खड़गे की जनसभा में जा रहे कार्यकर्ताओं को रोके जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा में शामिल होने जा रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को रोके जाने और पुलिस द्वारा कथित भेदभाव किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा के नेतृत्व में शिवालिक नगर चौक पर प्रदर्शन किया और पुलिस कार्रवाई की निंदा की।

राष्ट्रभक्ति के उत्साह से गूंजा हरिद्वार, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री मदन कौशिक जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और

महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई