मुनीम कालोनी जैन मंदिर में चेयरपर्सन ने किया स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ

Share :

मुजफ्फरनगर। नई मंडी मुनीम कालोनी स्थित जैन मंदिर में रविवार में संपन्न स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ पालिका की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व वार्ड सभासद सीमा जैन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान शिविर आयोजकों द्वारा अतिथियों के साथ चिकित्सकों व उनकी टीम का पटका व माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य कैंप सच्ची मानवसेवा के प्रतीक हैं, सभी साधन संपन्न लोगों को ऐसे स्वास्थ्य कैंप भीआयोजित कराने चाहिए, ताकि जरुरतमंदों को विशेषज्ञ चिकित्सकों का लाभ बीमारी के उपचार में मिले।
रविवार को नई मंडी मुनीम कालोनी में भारतीय जैन महासंघ मुजफ्फरनगर कार्यकारिणी द्वारा श्री 1008 शान्तिनाथ जैन मंदिर के साधु भवन परिसर में मानव सेवार्थ एक दिवसीय स्वास्थ्य कैंप मेदांता मेडिसिटी गुडगांव की टीम के सहयोग से आयोजित किया। कैंप में मेदान्ता से आये कैंसर, हृदय व छाती रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं इस बीच प्रदान करते हुए रोगियों को नि:शुल्क उपचार परामर्श देने का काम किया। इस दौरान भारतीय जैन महासंघ शाखा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष मनोज जैन ने अतिथि के रूप में पहुंची चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप व वार्ड सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन युवा भाजपा नेता का अन्य महासंघ पदाधिकारियों के साथ पटका पहनाकर स्वागत किया। भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ शिविर में अतिथियों ने भी यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर परामर्श भी प्राप्त किया। अध्यक्ष मनोज जैन ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री अधलेश जैन व उनकी पत्नी संतोष जैन के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर में स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जैन चेरिटेबल ट्रस्ट के अविरल जैन का भी सहयोग रहा। व्यवस्था संभालने में राहुल जैन, शुभम जैन व आयुष जैन सहित भारतीय जैन महासंघ के समस्त पदाधिकारियों व टीम की सेवा सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal