मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में नवीन सत्र के लिए कक्षा प्ले से कक्षा 11वीं तक में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 402 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिक्षण सत्र से विद्यालय में अब प्राइमरी विंग का शुभारंभ किया जा रहा है। जिसके लिए कक्षा प्ले से कक्षा 5 तक में प्रवेश हेतु बीते एक माह से रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे। रविवार को आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 402 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। रविवार को उक्त सभी बच्चों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि प्राइमरी विंग के लिए कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा कराई गई। जबकि कक्षा 6 से कक्षा 11वीं तक के लिए लिखित प्रवेश परीक्षा का रविवार को आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्राइमरी विंग में शिक्षण मात्र अंग्रेजी माध्यम से एक्टिविटी बेस्ड होगा। इसके लिए प्रत्येक कक्ष में डिजिटल इंटरएक्टिव पैनल लगाए जा चुके हैं। सभी क्लासरूम एयर कंडीशंड हैं। इन सभी कक्षाओं में आदर्श शिक्षण हेतु बीस छात्रों पर एक शिक्षक का अनुपात रहेगा। प्रवेश परीक्षा के दौरान विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन ने सभी बच्चों को अपनी शुभकामनायें प्रदान की। इस प्रवेश परीक्षा में वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक केएन पंत सहित संपूर्ण शिक्षकों का सहयोग रहा।

मुजफ्फरनगर में पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों पर छापेमारी, 12 नमूने लिए, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को भारत सरकार और राज्य कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने जनपद में स्थापित पेस्टिसाइड विनिर्माता इकाइयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने पांच उत्पादन इकाइयों की जांच करते हुए कीटनाशकों के कुल 12 नमूने लिए, जिन्हें जांच के






