सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ यूपी स्थापना दिवस महोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस महोत्सव के नुमाइश मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, विधायक बुढ़ाना राजपाल सिंह बालियान, डीएम उमेश मिश्रा ने शनिवार को दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थापना दिवस के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस बीच अतिथियों ने पंडाल में लगे उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण करते हुए उपस्थित कर्मियों से योजनाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन अतिथियों ने कहा कि आज हमारा जनपद लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है, उसमें चाहे गुड़ उत्पादन हो, उद्योग हो या अन्य विकास कार्य। सभी में जनपद विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। वहीं सड़कों का विकास निरंतर जारी है। इसमें सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाएं आम जन तक पहुंचाने में लगे हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित करने के साथ् किसानों को कृषि यंत्र स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। वहीं दिव्यांगजनों को दिव्यांग उपकरण प्रदान किए गए। इसके अलावा सहायक श्रम आयुक्त विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, ग्र्राम विकास अधिकरण विभाग एवं जिला परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा पीएम आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबियां प्रदान की गई। इसके साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरडी जवानों को सम्मान प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने टीवी मुक्त भारत की शपथ नागरिकों को दिलाई। इस दौरान सीडीओ ेसंदीप भागिया, एडीएम राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ.राजीव कुमार द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई