बच्चों से युवाओं तक सिर चढ़कर बोला देशभक्ति का जुनून

Share :

मुजफ्फरनगर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सरकारी इमारतों से लेकर निजी भवनों तक रोशनी से सज गए हैं, वहीं घरों से नगर की सड़कों व चौराहों तक साफ सफाई के साथ डिवाइडरों पर लगे पोल व सरकारी भवनों को सजाने-संवरने के साथ देशभक्ति के तरानों से गली-कूचे और सभी बाजार गुंजायमान हो रहे हैं। वहीं मुख्य बाजारों से गली-मौहल्लों की दुकानों में तिरंगे झंडे की भी खूब खरीदारी होती देखी गई।

गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सभी सरकारी इमारतों से लेकर स्कूल-कॉलेज व निजी भवन रोशनी से जगमग हो उठे। इस बीच नगर मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन, एसएसपी कार्यालय, पुलिस लाइन व जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी भवनों को खूब सजाया गया। जिले भर में निजी संस्थान व स्कूल-कॉलेज भी सजाए गए। वहीं जिले में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दीपावली जैसा ही नजारा शहर में दिखाई दिया। देश के गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगे झंडे की मुख्य बाजारों से गली-मौहल्ले तक हर ओर इस बीच जमकर बिक्री हुई। इसके साथ बाजारों में तिरंगा बैंड, रिबन का बैज समेत अन्य तिरंगे खूब बिके। इस बीच बड़ी संख्या में लोगों ने गांधी आश्रम से भी तिरंगा झंडा खूब खरीदा गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बाजार तरह-तरह के तिरंगों से पटा हुआ दिखाई दिया। इन तिरंगे झंडे के अलावा बाजारों में तिरंगा टोपी की भी धूम रही। इस बीच में मुख्यालय पर जगह-जगह तिरंगे झंडे की अस्थायी दुकानें बाजारों से गली-मौहल्लों में सजी हुई दिखाई दी। वहीं गणतंत्र दिवस की तैयारी को अंतिम रूप देने में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लगे रहे। बाजार में नई लुक एवं आकर्षक डिजाइनों में तिरंगे झंडे की भरमार है। वहीं बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के पसंद का ध्यान रखा गया। यहां यह कहना गलत न होगा कि देश के साथ जनपद में लोगों के सिर देशभक्ति का जुनून बीते कई दिनों से बच्चों से युवाओं तक हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में हर दिल की चाहत है कि वे भी एक तिरंगा खरीदें। जिसकी जेब जैसी उसके पास वैसा तिरंगा झंडा है। इस समय तो तिरंगा बाजार में पांच रुपये लेकर 200 रुपये तक में बिक रहा है। स्कूली बच्चों की उत्सुकता देखते ही बन रही है। राष्ट्रीय पर्व को लेकर बाजारों में तिरंगा झंडा, तिरंगा कलाई, तिरंगा टी-शर्ट, तिरंगा की तरह बनी टोपी भी आई हुई है। बाजारों में कार्यालय को सजाने के लिए झंडे की बिक्री खूब हुई। वहीं दफ्तरों के लोग इस बीच रंग बिरंगी झालरों के साथ झंडे के रंग के बैलून खरीद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई