एमडीए की पहल पर बदलेगी शहर के मुख्य बाजार की सूरत

Share :

मुजफ्फरनगर। एमडीए की ओर से शुरू प्रयासों के बीच जल्द ही नगरीय क्षेत्र में सूरत बदलने के साथ मुख्य बाजारों में विकास की झलक में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शासन की प्राथमिकता पर मॉडल उपविधि-2021 के तहत नगर के बाजारों को एकरूपता प्रदान करने की पहल शुरू की है। इसके लिए एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने अपनी टीम के साथ मिलकर शहर के प्रकाश चौक से महावीर चौक वाली मुख्य सड़क के भवनों का फसाड नियंत्रण योजना के तहत चयनित किया है। यहां के व्यापारियों और भवन स्वामियों की बैठक बुलाने की तैयारी है, जिसमें एमडीए पूरी योजना को सामने रखते हुए सभी को इसके लिए प्रेरित भी करेगा, ताकि भवन के मुख्य भाग को एक कलर कोड में बनाया जाये।
एमडीए की उपाध्यक्ष कविता मीणा के निर्देशन में एमडीए टीम जनपद मुजफ्फरनगर में पहली बार मॉडल उपविधि-2021 के तहत शहर के एक बाजार को एकरूप व एक रंग प्रदान करने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए एमडीए ने महावीर चौक से प्रकाश चौक के बीच में फसाड नियंत्रण हेतु नई पहल की है। इस पहल से शहर का सौंदर्यीकरण होने के साथ इस बाजार में भवनों को हजरतगंज चौराहा लखनऊ की तर्ज पर एक रूप प्रदान किया जायेगा। इस योजना में भवनों के अग्रभाग एक कलर कोड देने की तैयारी है। इससे शहर में जहां लखनऊ की झलक नजर आएगी वहीं बाजार के स्थापित होने पर शहर का नाम भी रोशन होगा। महावीर चौक से प्रकाश चौक के भवनों का सर्वे एमडीए टीम ने कर लिया है। इसके बाद क्षेत्र का चयन किया गया है। यह सड़क पूरी तरह से व्यवसायिक है और यहां पर बड़े व्यवसायिक भवन बने हैं, जिनमें शोरूम व हॉस्पिटल शामिल हैं। जल्द इस क्षेत्र के सभी भवन स्वामियों और व्यापारियों के साथ एमडीए बैठक करते हुए अपनी योजना को उन तक पहुंचाने के लिए तैयारी कर रहा है।

इन्होंने कहा-
एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने बताया कि फसाड नियंत्रण के तहत महावीर चौक से प्रकाश चौक तक की सड़क को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया गया है, जिसमें सड़क के दोनों बने प्रत्येक भवन के मुख्य भाग को एकरूपता देने का प्रयास किया है। यहां पर दुकानों के नाम, भवन के रंग रूप और अन्य चीजों को एक समान लाकर बाजार को एकरूपता प्रदान करने की योजना बनाई जा रही है। इसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है। यह सफल रहा तो इसे जिले में अन्य स्थानों पर भी लागू कराने के लिए अमल करेंगे। एमडीए उपाध्यक्ष कविता मीणा ने क्षेत्रीय एई एके जैन के साथ अवर अभियंताओं संदीप कुमार और जयकरण को इस योजना पर तेजी से कार्य करने को निर्देशित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शुकतीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर/शुक्रतीर्थ (रिपोर्टर)। विश्वकर्मा धर्मशाला शुकतीर्थ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है। अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है। इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ‘मेधावी प्रतिभाओं का किया भव्य सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal