मौसम के फिर यू टर्न की बनी संभावना, बारिश की आशंका

Share :

मुजफ्फरनगर। दिल्ली-एनसीआर के साथ समूचे उत्तर भारत में मौसम विभाग के जारी अलर्ट के बीच बुधवार से मौसम फिर से यू टर्न लेने वाला है। ऐसे में जहां नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 22 जनवरी से पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं, वहीं मंगलवार में यूपी के तराई इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। अब अगले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और फिर बादल और बारिश की स्थिति बनेगी। मंगलवार को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहा, लेकिन पश्चिमी यूपी में दिन में कड़ी धूप बनी रहने के बाद रात्रि में मध्यम कोहरा छाने के आसार है, दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवा चल सकती है।
पहाड़ों पर जारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बदले हालातों के बीच मौसम बड़ा खुशहाल रहा। इस बीच घरों व प्रतिष्ठानों के बाहर बैठे लोगों को कुछ देर में ही धूप से बचाव को इधर से उधर नजरें घुमाते देखा गया। वैसे सर्द हवाओं की गति ने जरुर इस बीच पथिक को गंतव्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किए रखा। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त करने के साथ 22 और 23 जनवरी को पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है लेकिन इस बीच पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना है। वहीं 24 जनवरी से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अधिकतम न्यूनतम तापमान में कमी आने के साथ ही कोहरा बढ़ने की संभावना है। बुधवार को इन हालातों के बीच नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है और कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने इस बीच वज्रपात की चेतावनी दी है। वहीं उत्तरी पछुआ हवा के असर से रात में गलन बरकरार रहेगी। इसके साथ बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से बारिश के साथ आंधी तूफान की चेतावनी दी है। वहीं दिल्ली-एनसीआर के सभी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया। इस बीच मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री के साथ गलन 92 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं 23 जनवरी यानी गुरूवार के दिन दिल्ली-एनसीआर के लोगों को इस बीच और अधिक ठंड परेशान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शुकतीर्थ में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर/शुक्रतीर्थ (रिपोर्टर)। विश्वकर्मा धर्मशाला शुकतीर्थ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है। अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है। इसलिए कुंती ने भगवान से दुख मांगा जिससे भगवान का स्मरण बना

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के ‘मेधावी प्रतिभाओं का किया भव्य सम्मान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिक्षा, प्रतिभा और युवा शक्ति के उत्सव के रूप में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज द्वारा आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह-2026’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 12वीं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह

पीआर पब्लिक स्कूल में योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ किया योगाभ्यास

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के पचेंडा रोड स्थित पीआर पब्लिक स्कूल में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक नई ऊर्जा, नए उत्साह और जोश के साथ योगाभ्यास कर मनाया गया। यह आयोजन पूरे विद्यालय के लिए एक साझा कार्यक्रम था और इसमें सभी विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से योग

जनपद न्यायाधीश ने किया राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शनिवार पूर्वाह्न जनपद न्यायाधीश बीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिला जज ज्योत्सना शिवाच, मुख्य न्याय मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चौधरी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिष्का चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट महोदय पंकज प्रकार राठौर, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा, जिला

मंत्री दरबार में शिक्षकों ने दी दस्तक, नहीं मिला दो महीने का वेतन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) का एक प्रतिनिधिमंडल डीएवी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शिक्षकों का दो माह से लंबित वेतन जारी कराने की मांग को लेकर शनिवार को योगी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को अवगत कराया कि कॉलेज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने को प्रचार प्रसार के लिए प्रभात रैली का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र तथा किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर के बच्चों के द्वारा संयुक्त रूप से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने हेतु जन जागरण के लिए मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal