कोर्ट रोड पर पेस्टीसाइड की दुकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में बीते 3 दिनों से जारी बीज, पेस्टीसाइड व फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापेमारी बुधवार को भी जारी रही। इस बीच भारत सरकार की ओर से गठित टीम ने नगर के कोर्ट रोड पर दर्जनों पेस्टीसाइड और बीज की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस बीच कार्रवाई के डर से बाजार में मची हड़बड़ी में कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर दुकानों को छोड़ भाग खड़े हुए। विभागीय टीम ने पांच निर्माता इकाईयों का निरीक्षण करते हुए 9 पेस्टीसाइड के नमूने जब्त किए। वहीं कोर्ट रोड पर फुटकर पेस्टीसाइड व बीज विक्रेताओं के यहां से 12 कीटनाशी नमूने लेने के साथ उन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भी भेजा। टीम की उक्त कार्रवाई के दौरान बाजारों में हड़कंप मचा रहा।

oplus_2097152
बुधवार को भारत सरकार द्वारा गठित कृषि विभाग अधिकारियों की टीम ने नगर के कोर्ट रोड पर स्थित एक दर्जन पेस्टीसाइड एवं बीज के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान फरीदाबाद के कृषि रक्षा अधिकारी लक्ष्मी चन्द दीक्षित के नेतृत्व में सहारनपुर मंडल की कृषि रक्षा उप निदेशक शिप्रा एवं मुजफ्फरनगर के जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह एवं प्रधान सहायक देवेन्द्र कुमार के विभागीय कर्मचारियों के साथ छापेमारी की। इस टीम ने बुधवार को नगर मुख्यालय पर कोर्ट रोड पर कई दुकानों पर छापेमारी को अंजाम दिया। इस दौरान दुकानों पर अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच करने के साथ पेस्टीसाइड के कई नमूने जब्त करते हुए उन्हें जांच के लिए भेजा गया। इस बीच कोर्ट रोड पर छापेमारी में कार्रवाई के डर से दुकानदार छापे के बीच में दुकान छोड़कर भाग गए, वहीं बड़ी संख्या में दुकानों के क्षेत्र में शटर गिर जाने से वहां पर हड़कंप सा मच गया। ऐसे में वहां से गुजरने वाले लोग दुकानों के एकाएक बंद होने का एक दूसरे से कारण पूछते दिखाई दिए।

इन्होंने कहा-
जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेन्द्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर जनपद में बीते 3 दिनों से पेस्टीसाइड व बीज की दुकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बीच टीम ने बुधवार को नगर क्षेत्र में 5 निर्माता इकाईयों का निरीक्षण करते हुए 9 पेस्टीसाइड के नमूने जब्त किए। वहीं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से इस बीच 12 कीटनाशी नमूने ग्रहित करते हुए उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो दुकानें इस बीच बंद मिली, उन्हें भी अब नोटिस जारी किए जाएंगे। शासन के आदेश पर जनपद में संचालित पेस्टीसाइड और फर्टिलाइजर की दुकानों पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

पुण्य तिथि पर संतों और श्रद्धालुओं ने दी ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानन्द को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भीमगोड़ा स्थित श्री विश्नोई आश्रम के परमाध्यक्ष महंत स्वामी प्रणवानंद महाराज के सानिध्य में ब्रह्मलीन गौ ऋषि महंत राजेन्द्रानंद महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे संतों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों तथा श्रद्धालु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत राजेन्द्रानंद महाराज

स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से मिली आजादी-फुरकान अली एडवोकेट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ज्वालापुर स्थित ऐतिहासिक स्थल मंडी के कुंए पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर तिरंगा फहराय गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के फलस्वरूप आज हम 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। महान स्वतंत्रता

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेकर विकसित भारत के संकल्प को पूरा करें-किरण चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी (राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए

वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ मनायी हरियाली तीज

हरिद्वार (रिपोर्टर)। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार की महिला विंग ने उल्लास के साथ हरियाली तीज मनायी। इस अवसर पर तीज क्वीन, मेहंदी रचे हाथ प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। सीमा और अंजलि अग्रवाल तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम संयोजक दीपिका गुप्ता एवं सहसंयोजक

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई