कुलदेवी दरबार में नदी रोड पर भक्तों ने लगाई हाजरी

Share :

मुजफ्फरनगर। कुलदेवी माता शाकुंभरी देवी का जन्मोत्सव सोमवार को नगर के पश्चिमी छोर नदी रोड पर स्थित प्राचीन देवी मंदिर में दिन भर भक्तों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान मौहल्ला गौशाला नदी रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में शाकुंभरी सेवा परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्री कपिल देव एवं मुजफ्फरनगर बुलेटिन संपादक अंकुर दुआ समेत हजारों की संख्या में मां के भक्तों ने दरबार में अपनी हाजरी लगाते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मौ. गौशाला नदी रोड स्थित प्राचीन देवी मंदिर में शाकुंभरी सेवा परिवार द्वारा आयोजित किए कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रात: बेला में माता का चोला बदलकर ध्वज स्थापना की गई। मां की मंगल आरती के बाद में माता की पूजा-अर्चना एवं हवन पंडित गजेंद्र प्रसाद सेमवाल द्वारा कराई। इस दौरान मुख्य यजमान विनय गर्ग, शशि गर्ग, संजय गर्ग, मितिका गर्ग, अतुल गर्ग, सारिका गर्ग, शलभ गर्ग, शिप्रा गर्ग मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद विशाल भंडारे से पूर्व 108 कन्याओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम में चंद्र किरण गर्ग गुरू जी व पंकज जिंदल के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी यशवीर महाराज, पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल, विधायक पंकज मलिक, विवेक बालियान, मनोज सैनी, संजय अरोरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, अशोक कंसल, संजय अग्रवाल, राहुल गोयल, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, बिजेंद्र पाल, रोहिल वाल्मीकि, राजीव गर्ग, जितेंद्र कुच्छल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नंदकिशोर पाल व अमित शास्त्री, सभासद योगेश मित्तल, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, प्रशांत शर्मा, नवनीत गुप्ता, शोभित गुप्ता, हिमांशु कौशिक, अमित पाल, मोहित मलिक, शलभ गर्ग, अमित सुधा, विवेक चौहान, डॉ. अनुज पचीसिया, आशु सोनी, राहुल वर्मा, राधे वर्मा, कँवरपाल वर्मा, संजय मित्तल समेत हजारों की संख्या में नगर के गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal