अब हिंदू शक्ति संगठन 14 को शत्रु संपत्ति पर करेगा हनुमान चालीसा

Share :

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की संपन्न बैठक में रेलवे स्टेशन के सामने की संपत्ति खसरा नंबर 930 को गृह मंत्रालय शत्रु संपत्ति अभिरक्षक द्वारा पूर्व में शत्रु संपत्ति घोषित करने पर भी प्रशासन द्वारा अपने कब्जे में न लेने का कड़ा विरोध किया गया। वहीं घोषित कार्यक्रम 14 जनवरी को शत्रु संपत्ति के सामने हनुमान चालीसा कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में अन्य हिंदू संगठनों, विशेष रूप से शिवसेना द्वारा समर्थन देने पर आभार व्यक्त किया गया।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सरिता अरोड़ा ने कहा कि रेलवे स्टेशन के सामने मस्जिदनुमा ढांचे खसरा नंबर 930 को शत्रु संपत्ति घोषित करने को संगठन द्वारा पूर्व में अनेक बार जिला प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि शत्रु संपत्ति को जिला प्रशासन अपने कब्जे में ले, लेकिन पता नहीं क्यों प्रशासन इस संपत्ति को अपने कब्जे में लेने में असमर्थ हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को कुंभकरण की नींद से जगाने के लिए आने वाले 14 जनवरी को इस शत्रु संपत्ति के सामने राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन नगर की हिंदू जनता को साथ में लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करेगा। उन्होंने हिंदू वीरों एवं नगर की हिंदू जनता से आह्वान किया कि 14 जनवरी को रेलवे स्टेशन के पास शत्रु संपत्ति के सामने दोपहर 2 बजे हनुमान चालीसा के पाठ में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस अवसर पर संगठन मंत्री प्रवीण जैन ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि आगामी 14 जनवरी को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ हिंदू जनता को साथ लेकर हनुमान चालीसा का पाठ शत्रु संपत्ति के सामने किया जाएगा। इस दौरान संजय अरोड़ा, राजकुमार गर्ग, सोनू महेश्वरी, राजकुमार गर्ग, संजीव शर्मा, संजय गोस्वामी, संजय ठाकुर, सीमा ठाकुर, संजीव मलिक, श्याम वर्मा, अरुण वर्मा, सुंदर सैनी, सचिन वर्मा, प्रदीप कुमार, सोनू धीमान, अंकित पाल, राजू पाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने किया नवागत ईओ का स्वागत

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश शाखा नगर पालिका परिपद, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष बृजमोहन एवं संगठन के पदाधिकारियों द्वारा नगर पालिका परिषद, मुजफ्फरनगर के नवांतुग अधिशासी अधिकारी पवन कुमार को पालिका का कार्यभार ग्रहण करने के उपलक्ष में पुष्पगुच्छ (बुके) एवं मिष्ठान आदि देकर अपनी शुभकमानाएं प्रस्तुत की। इस दौरान पालिका के समस्त

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ ने उठाई दक्ष प्रजापति चौक बनाने की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार प्रजापति का अचानक जनपद मुजफ्फरनगर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने जनपद में प्रजापति समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों एवं समाज में व्याप्त असंतोष के विषय में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह प्रजापति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया

शहर में मोहर्रम के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, परखी व्यवस्था

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर में मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसपी सिटी अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर निरीक्षण करते हुए आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर शहर में आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत

श्रीराम कॉलेज के कई छात्रों का इंडोरामा कंपनी में चयन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद की अग्रणी शिक्षण संस्थाओं में शामिल श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ख्याति प्राप्त इंडोरामा सिंथेटिक्स इंडिया लि. कंपनी मे चयन प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। पूर्ण चयन प्रक्रिया के तहत कंपनी द्वारा लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं पोर्टफोलियो साक्षात्कार

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में सौंपा डीएम को ज्ञापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन द्वारा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को संजय अरोड़ा राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में एक ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के जलूस को लेकर व रुड़की रोड पर एक अवैध मजार को हटाने की मांग की। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal