मुजफ्फरनगर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा के नेतृत्व में सदर बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए माल्यार्पण किया। इस दौरान मूर्ति परिसर में मोमबत्तियां जलाई और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सदर बाजार टाउन हाल रोड पर आचार्य कुल समेत विभिन्न संगठनों ने पहुंच स्वामी विवेकानंद को याद किया गया। आचार्य कुल के प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा ने देश के युवाओं को राष्ट्र की रीढ़ बताते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चलने लिए भी प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद के 11 सितंबर 1893 के शिकागो धर्म सम्मेलन की चर्चा कर उन्हें युगपुरुष कहा गया। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी न केवल भारतीय युवाओं के लिए बल्कि विदेशियों के लिए भी आदर्श बन गए थे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने युवाओं को उठो, जागो एवं तब तक न रूको जब तक कि लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो जाती का संदेश दिया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीपी सुधा, रविन्द्र वर्मा, सुनीता वर्मा, संजीव वर्मा, आचार्य सीता राम, सुभाष चंद्र सैनी एड, महबूब आलम, विनोद शर्मा, मिथिलेश बंसल, चित्रा गुप्ता, रश्मि कौशिक आदि मौजूद रहे।






