मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल सिंह यादव के निधन पर मुजफ्फरनगर के अनेक सपा नेताओं ने सैफई पहुंचकर उनकी मृत्यु पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर के लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक व सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने सैफई में पहुंचकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा राजपाल यादव के अंतिम दर्शन करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की तथा समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव से मिलकर शोक जताया। उनके साथ समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सोमपाल भाटी, धर्मेंद्र सिंह नीटू व फिरोज अख्तर द्वारा भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न






