नहीं हो रहा डलावघर से कूड़े का समाधान, लोग परेशान

Share :

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार सायं को नगरीय क्षेत्र का भ्रमण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डलावघरों से कूड़ा समय से नहीं उठाए जाने को लेकर उन्होंने पालिका के साथ काम कर रही कंपनी एमआईटूसी के अफसरों की कार्यशैली के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी। इसके साथ ही उन्होंने कंपनी बाग में पहुंचकर वहां चल रहे साफ-सफाई और निर्माण कार्यों की प्रगति को परखा।
पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार सायं शहरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था के साथ ही डलावघरों से कूड़ा उठान आदि को परखा। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप सभासदों के साथ पहले जिला चिकित्सालय के पास बने डलावघर पर पहुंची, जहां कूड़ा पड़ा मिला, इसके बाद वो कूकड़ा मंडी व जौली रोड पर वाल्मीकि मंदिर के पास डलावघरों में पहुंची, जहां डलाव घर कूड़े से भरे मिले। यह देखकर उन्होंने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार से डलावघरों से कूड़ा नहीं उठने को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए तमाम जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कंपनी को डलावघरों से कूड़ा उठाने को समयावधि निर्धारित कर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। इस पर चेयरपर्सन ने एमआईटूसी कंपनी के सैकेंड्री प्वाइंट इंचार्ज कुलदीप सिंह व अन्य कर्मियों को मौके पर तलब किया और फटकार लगाते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने मेरठ रोड पर स्थित कंपनी बाग में पहुंचकर वहां पर साफ-सफाई और अन्य निर्माण कार्य को परखा तथा कर्मचारियों की उपस्थिति को चैक किया।
निरीक्षण के दौरान चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि आज उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए नगरीय क्षेत्र के कुछ डलावघरों का निरीक्षण किया। उन्हें जिला अस्पताल, कूकड़ा मंडी के साथ वाल्मीकि मंदिर वाले डलावघरों पर समय से कूड़ा नहीं उठाये जाने के कारण गन्दगी मिली। इसको लेकर हमने कंपनी के लोगों को बुलाकर उनको कूड़ा उठाने के निर्देश देते हुए चेताया कि सभी डलावघरों से समय से कूड़ा उठाया जाये, कहीं पर भी गन्दगी नहीं मिलनी चाहिए। मुख्य मार्गों की सफाई के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी सतत निगरानी करने के लिए कहा है। इस दौरान सभासद मनोज वर्मा, हनी पाल, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, कंपनी के सेकेंड्री इंचार्ज कुलदीप पुंडीर के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में अभी 24 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश में अभी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) को देखते हुए बेसिक शिक्षा परिषद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल 24 जून 2026 तक बंद रहेंगे। अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के कैलेंडर को बढ़ा दिया गया है। ऐसे में

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को रूट मार्शलों को किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आरटीसी योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जनपद के प्रमुख मार्गों को चिन्हित करते हुए 11जून से 31 जून तक

बसेडी में 44.56 करोड से शुरू हुआ जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का निर्माण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के छपार क्षेत्र के गांव बसेडी में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बनाने का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस छात्रावास विद्यालय को बनाने के लिए 30 बीघा भूमि का चयन किया गया है। वहीं विद्यालय बनाने के लिए शासन स्तर से 44.56 करोड का बजट भी मिला है। इसे कार्यदायी

खेतों से मोटर चोरी करने के आरोपियों को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खेतों से पानी की मोटर चोरी के प्रकरण कार्यवाही करते हुए थाना पथरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी 5 मोटर बरामद की हैं। 15 जून को ग्राम टिहरी भागीरथी नगर भाग-2 निवासी गुरदीप सिंह पुत्र खेम सिंह ने खेत से पानी की मोटर चोरी कर लिए जाने के

गौरक्षा कानून बनाने को लेकर हरिद्वार से दिल्ली तक कांवड़ यात्रा निकालेगा महावतार बालाजी ट्रस्ट

हरिद्वार (रिपोर्टर)। महावतार बाबाजी ट्रस्ट के अध्यक्ष नवीन कुमार घनघस ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग को लेकर शिवरात्रि के अवसर पर हरिद्वार से दिल्ली रामलीला मैदान जंतर मंतर तक विशाल कावड़ यात्रा के आयोजन की जानकारी देते हुए बताएं कि 11 अगस्त

साईकिल से सद्भावना यात्रा पर निकले कर्नाटक के नागराज गोड़ा पहुंचे हरिद्वार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। विश्व शांति, देश भक्ति, गौ सेवा, पानी बचाओ हरियाली बढ़ाओ एवं सनातन संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए 6 वर्षों से लगातार साईकिल पर सद्भावना यात्रा कर रहे कनार्टक के नागराज गोड़ा मंगलवार को हरिद्वार पहंुचे। नागराज गोड़ा ने बताया कि वे साइकिल से अब तक 20 राज्यों की यात्रा साइकिल से कर

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal