प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्प यात्रा को नए आयाम देगी नमो भारत रैपिड ट्रेन

Share :

गाजियाबाद। रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से दिल्ली के न्यू अशोक नगर नमो भारत ट्रेन की शुरुआत की। इसके साथ ही अब दिल्ली से मेरठ तक की दूरी भी कम होगी। मुसाफिरों का जहां समय बचेगा,तो वहीं उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से मेरठ के बीच देश की पहली हाई स्पीड रैपिड को संचालित कर करोड़ों लोगों को नई सौगात दी है। यह वर्ष 2025 की शुरुआत है और अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नए शिखर तक ले जाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रविवार को गाजियाबाद में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करते हुए, उनका स्वागत भी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और नरेंद्र कश्यप की मुस्कुराहट वाली फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह करते हैं : नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से जो वादा करते हैं और जो बात वह मंच से कहते हैं, उसे अवश्य पूरा करते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबाबाद से दुहाई के बीच देश की पहली हाई स्पीड नमो भारत रैपिड ट्रेन का उद्घाटन किया था, तो उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में रैपिड ट्रेन देश की प्रमुख सेवा बनेगी। इसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिलेगा। साथ ही दिल्ली- एनसीआर ही नहीं इसका विस्तार देश के अन्य शहरों और राज्यों में भी किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि अभी तो केवल यह मेरठ तक संचालित की जा रही है, लेकिन निकट भविष्य में इसे देश की ट्रेन के रूप में चलाने का भी काम होगा।

दिल्ली-एनसीआर ही रही कई प्रदेशों की शान बनेगी रैपिड ट्रेन

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि जिस रफ्तार से रैपिड ट्रेन को संचालित किया जा रहा है, लगातार इसमें विस्तार हो रहा है। पहले यह गाजियाबाद तक सीमित थी ,अब इसे मेरठ से दिल्ली को भी जोड़ दिया गया है। इसका लाभ यह होगा कि यह जल्द ही मेट्रो के अलग-अलग लाइन से भी जुड़ जाएगी। जिसका लाभ लाखों करोड़ों लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस विजन के साथ इस ट्रेन की शुरुआत की है, आने वाले समय में यह हर व्यक्ति की लाइफ लाइन बनेगी।

विपक्ष और विरोधियों को करारा जवाब है नमो भारत रैपिड ट्रेन

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का कहना है कि जिस तरीके से रैपिड ट्रेन संचालित की जा रही है, वह अब देश की ट्रेन बन गई है। उन्होंने कहा है कि नमो भारत रैपिड ट्रेन का प्रोजेक्ट लगभग 4000 करोड़ के आसपास का है, जो शुरुआती है। अब इसका विस्तार और होगा, तो यह देश का बड़ा प्रोजेक्ट बन जाएगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विरोधी और विपक्ष लगातार आरोप लगाते हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने विजन के जरिए ही इसे संचालित किया है।यह उनका ड्रीम प्रोजेक्ट भी है और मंत्री नरेंद्र कश्यप का मानना है कि जिस तरीके से नमो भारत ट्रेन कम समय में ही अपनी रफ्तार और लाखों लोगों के बीच सफर का माध्यम बन रहीं है, तो यह है विपक्ष और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधियों के लिए करारा जवाब है ।

मंत्री नरेंद्र कश्यप की लोगों से अपील एक बार अवश्य करें नमो भारत ट्रेन में सफर
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र भारत राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली और उत्तर प्रदेश की जनता को जो नमो भारत ट्रेन की सौगात दी गई है इसका लाभ हर देशवासी को उठाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश और देश की जनता से अपील की है कि वह कम से कम एक बार तो देश की पहली हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन में सफर करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए जनता के इस तोहफे का आनंद भी उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एसडी पब्लिक स्कूल में स्काउट-गाइड प्रवेश, प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत स्काउट एवं गाइड्स के प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, जिला संस्था के अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के निर्देशन में एस. डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित स्काउट-गाइड प्रवेश,प्रथम, द्वितीय सोपान शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

आगामी 2 मई से मोरारी बापू की राम कथा शुकतीर्थ में

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। विश्व विख्यात एवं कथा व्यास संत मोरारी बापू के श्रीमुख से आगामी 2 मई से 10 मई तक शुकतीर्थ की पावन धरा पर भव्य श्रीराम कथा का अमृत महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। मोरारी बापू की इस राम कथा का मुख्य उद्देश्य मानव मात्र का आत्म-उत्थान एवं स्व-कल्याण है। बापू के लिए

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारंभ किया गया जिसमें कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रोग्राम में विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ममता चौहान जी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए छात्र जीवन के विकास के लिए स्कूल और

विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल फोन पुलिस ने किया 24 घंटे में रिकवर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर की पैड़ी पर गंगा आरती देखने आयी विदेशी महिला का गुम हुआ मोबाइल पुलिस ने कुछ ही घंटों में रिकवर कर महिला को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर महिला ने पुलिस का आभार जताया। डॉर्प्स स्ट्रीट नीदरलैंड निवासी विदेशी महिला ऐना दाविट पत्नी बास्टियन मंगलवार की शाम हरकी पैड़ी पर गंगा आरती

पांडव कुमार हत्याकांड पर मिथिला समाज में आक्रोश, शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दिल्ली में बिहार निवासी पांडव कुमार की निर्मम हत्या की खबर से मिथिला समाज में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध में मिथिला एकता मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शीतला माता घाट पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

विकास भवन सभागार में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मंडलायुक्त सहारनपुर मण्डल एवं जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बुधवार को सीएम डैशबोर्ड, विकास कार्यों एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीएम डैशबोर्ड पर C एवं D श्रेणी वाले विभागों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित तमाम अधिकारियों को

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal