टैंडर निरस्त होने से नाराज सभासदों ने खोला मोर्चा

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका के 55 वार्डों में विकास कार्यों को पंख लगाने की दिशा में शुरू कवायदों के बीच 202 विकास कार्यों के टैंडरों का मामला विवादों में है। बीते छह माह से लटके इन कार्यों में मात्र 48 कार्य स्वीकृत हो पाये हैं। ऐसे में अब वार्डों में विकास कार्य लटकने के कारण सभासदों ने मुखर होकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ईओ पर जान बूझकर नियम विपरीत करीब 50 टैंडर निरस्त करने के आरोप लगाते हुए चेयरपर्सन के समक्ष नाराजगी व्यक्त की और जांच कराने की मांग की। चेयरपर्सन ने एई निर्माण को मौके पर बुलाकर जानकारी ली और उन्हें फटकार लगाते हुए पुन: परीक्षण कर रिपोर्ट मांगी है।
शुक्रवार में करीब 30-35 सभासदों ने पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और अपनी शिकायत रखते हुए आरोप लगाया कि करीब 50 ऐसे कार्यों की निविदा निरस्त कर दी, जो कि नियमानुसार सही थी। इनमें मात्र निविदा शुल्क के डीडी ईओ पालिका के नाम होने के कारण इन्हें स्वीकार नहीं किया, जबकि ऐसा कोई नियम नहीं है। सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा व मौ. खालिद आदि ने अपनी शिकायत में कहा कि ये निर्णय ईओ ने शासनादेश के खिलाफ जाकर लिया है और इससे उनके वार्डों के कार्य लटक गये हैं। चेयरपर्सन ने सभासदों की शिकायत पर एई निर्माण अखंड प्रताप व लिपिक अशोक ढींगरा को तत्काल तलब किया। बताया गया कि चेयरपर्सन ने एई से जानकारी मांगी तो वो संतोषजनक जवाब न देकर ईओ द्वारा टैंडर निरस्त करने की बात कहते रहे। सभासदों ने कहा कि यदि टैंडर निरस्त किये गये हैं तो ठेकेदारों द्वारा निविदा शुल्क के रूप में दिए डीडी वापस क्यों नहीं किये जा रहे और यदि ये पैसा रखा गया है तो निविदा स्वीकृत मानी जायेगी। उन्होंने इसमें जांच कराने की मांग की। इस दौरान सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, मौ. खालिद, नवनीत गुप्ता, शौकत अंसारी, इरशाद हकीम, प्रशांत गौतम, बॉबी सिंह, ममता बालियान, शहजाद, नौशाद, नौशाद खां, अन्नू कुरैशी, रजत धीमान, रविकांत शर्मा, हनी पाल, सभासदपति विकल्प जैन, राजू आढती, नदीम खां मौजूद रहे।

इन्होंने कहा-
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने सभासदों की शिकायत पर एई निर्माण को निरस्त टैंडरों का पुन: परीक्षण करते हुए रिपोर्ट देने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी वार्ड का विकास कार्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

वहीं एई निर्माण अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि पूर्व में जिन ठेकेदारों के टैंडर निरस्त किये गये हैं, उनमें से किसी ने भी कोई शिकायत निर्माण विभाग या अन्य स्तर पर नहीं की। आज चेयरपर्सन ने उन्हें बुलाकर जानकारी ली थी, इसमें नियमानुसार जानकारी उपलब्ध करा दी गई। कोई भी टैंडर नियमों के विपरीत निरस्त नहीं किया है। विभागीय लिपिक को आदेश देते हुए पत्रावलियां मंगाई गई हैं। इसके साथ करीब 160 कार्य के लिए रि-टैंडर कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई