मुजफ्फरनगर। कड़ाके की सर्दी के बीच एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह और एसडीएम सदर निकिता शर्मा ने पुरकाजी कस्बे की सड़कों और दो मंजिला गौशाला व तालाब के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस बीच एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम सदर निकिता शर्मा, जल निगम के अधिशासी अभियंता अबु जैद ने पुरकाजी नगर पंचायत द्वारा बनाई गई सड़कों और दो मंजिला गौशाला का निरीक्षण किया। इस बीच अधिकारियों ने गौ माता को घास खिलाते हुए नगर पंचायत द्वारा की गई गौ माता की सही देखरेख एवं रखरखाव को देखा। इसके पश्चात वह नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा गौशाला के पीछे चल रहे तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को देखने पहुंचे और जरुरी दिशा निर्देश दिए।
इस बीच पुरकाजी नगर पंचायत के अध्यक्ष जहीर फारूकी एड. ने बताया कि पुरकाजी कस्बे में सभी सड़कों के साथ अन्य कार्य मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं। चेयरमैन ने अधिकारियों को यह भी कहा कि हमारा मकसद नगर पंचायत क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराने की है, जिससे कि नगर पंचायतवासियों को भविष्य में असुविधाओं का सामना ही न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत ईओ मनीष वर्मा, प्रधान लिपिक समर काजमी, सफाई नायक रविकांत, अश्वनी, दीपक आदि मौजूद रहे।

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर






