नगर में सड़कों पर उतरे डीएम व्यवस्थाएं देख हुए नाराज

Share :

मुजफ्फरनगर। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बीच गुरूवार देर रात्रि डीएम उमेश मिश्रा ने नगरीय क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। नगरीय क्षेत्र में इस दौरान उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और इसे और बेहतर बनाने को जहां मुख्य स्थानों का जायजा लिया। वहीं सर्दी के बीच नगर क्षेत्र में अलाव व्यवस्था में मिली खामियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर पालिका के अलाव प्रभारी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने के ईओ पालिका को निर्देश दिए। डीएम के सड़कों पर उतरने से अफसरों में हड़कंप मचा रहा, वहीं नगरीय क्षेत्र में सुधार की आस लोगों में फिर से जागृत हुई।


गुरूवार को डीएम उमेश मिश्रा नगरीय क्षेत्र की बेपटरी व्यवस्था को सुधारने के साथ इसे ओर भी बेहतर बनाने की खातिर जिले के आलाधिकारियों के साथ नगर भ्रमण को निकले। सर्द हवाओं के थपेड़ों के बीच व्यवस्था का सच जानने के साथ शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए व्यापक योजना तैयार करने पर इस बीच मंथन किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण बीच डीएम ने कई स्थानों को चिन्हित किया, जहां जल्द ही सुधार कार्य शुरू किए जाएंगे। डीएम ने मुख्य चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए खास रणनीति तैयार की, ताकि शहर की छवि को और बेहतर किया सके। नगरीय क्षेत्र के इस निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, एसडीएम सदर निकिता शर्मा व पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ डीएम उमेश मिश्रा ने योगी सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बीच जहां रैन बसेरों का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए व्यवस्थाओं को परखा। वहीं रेलवे स्टेशन पर पालिका प्रशासन की ओर से संचालित शेल्टर होम में किए गए प्रबंधों पर संतोष भी व्यक्त किया। डीएम ने अस्थाई रेन बसेरों में विशेष रूप से आने वाले लोगों को मदद किए जाने के अधीनस्थों को निर्देश दिए। डीएम उमेश मिश्रा नगरपालिका प्रशासन की ओर से संचालित अलाव की व्यवस्था से नाराज दिखाई दिए। इस बीच रोडवेज बस स्टैंड समेत कई अन्य स्थानों पर अलाव व्यवस्था ने होने पर जब प्रभारी अलाव लिपिक तनवीर आलम से बात की, तो वे अलाव व्यवस्था पर सही जवाब नहीं दे पाए। डीएम ने इस लापरवाही पर ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को तुरंत अलाव प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर डीएम की नाराजगी के बीच अलाव प्रभारी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शुक्रवार को इस मामले में अलाव प्रभारी से जवाब तलब करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। नगर पालिका के कई कर्मचारियों पर डीएम का कोप बढ़ सकता है, इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता। गुरूवार देर रात्रि डीएम उमेश मिश्रा ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह समेत अन्य अफसरों के साथ नगर पालिका क्षेत्र के मीनाक्षी चौक, शिवचौक, जिला अस्पताल चौक, नावल्टी चौक, टाऊनहाल झांसी की रानी चौक, सोल्जर बोर्ड चौराहा, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेंड, प्रकाश चौक, महावीर चौक जीआईसी ग्राउंड, सरकुलर रोड, सुजड़ू चौक समेत अन्य इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इन्होंने कहा-
डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि गुरूवार देर रात्रि अधिकारियों के साथ नगरीय क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों का निरीक्षण करने के साथ साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की संभावनों को तलाशने की पहल की गई है, ताकि यहां के नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने बताया कि नगर की बेहतरी और नया रूप देने के लिए निरीक्षण किया गया है। उनकी मंशा है कि नगर में ऐसे कार्यों को धरातल पर उतारा जाए जो लंबे समय तक व्यवस्थित रूप से बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुरानी पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में 21 अगस्त की तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एनएमओ पीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आवाहन पर प्रत्येक जिला मुख्यालय पर पेंशन बहाली एवं सेवारत शिक्षकों पर TET अनिवार्यता के विरोध में आगामी 21 अगस्त को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर

मुख्यमंत्री ने 78 हजार से अधिक राशन डीलरों को दी ऐतिहासिक सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किया

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश के यशस्वी एवं जनकल्याणकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रदेश के 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं (राशन डीलरों) को एक ऐतिहासिक एवं बहुप्रतीक्षित सौगात प्रदान करते हुए उनके लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सिंगल स्टेज डोर-स्टेप

सपा सरकार में किसान उपेक्षित थे, डबल इंजन सरकार ने किसान को सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि दी– कपिल देव

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार किसानों के हितों की रक्षा, उनकी आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ईशा ग्रामोत्सवम् में मुजफ्फरनगर का परचम….

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ईशा ग्रामोत्सवम् के 18वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर परम आदरणीय सद्गुरु के मार्गदर्शन में उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश को भी इस आयोजन से जोड़ा गया। ग्राम्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने और ग्रामीण खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन में मुजफ्फरनगर जनपद की दतियाना सुपर किंग टीम ने

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सत्य, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करें-धर्मेंद्र चौधरी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार प्रेस क्लब में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी एवं महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और सभी पत्रकारों व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ वंदेमतरम की गूंज से पूरा

बलिदानों से मिली आजादी को बनाए रखने के लिए एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पालन करना होगा-डा.केपीएस चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिव विहार विकास समिति आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। शिव विहार आर्य नगर में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्षद पिंकी चौधरी, बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई