श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में नववर्ष के प्रथम दिन हुआ विशेष आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर। नववर्ष के प्रथम दिन प्रात: बेला में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में मूल नायक श्री 1008 पार्र्श्वनाथ भगवान पूजन, प्रक्षालन, अभिषेक, शांतिधारा व महाआरती का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। सभी धार्मिक क्रियाएं करने के लिए लक्की ड्रा के माध्यम से प्रबंध कमेटी द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। भगवान का प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, महाआरती आदि सभी धार्मिक क्रियाएं करने का सौभाग्य लक्की ड्रा के माध्यम से चयनित भक्तों को मिला। तत्पश्चात सभी भक्तों ने बारी बारी अपने आराध्य भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक, पूजन व महाआरती कर अपने नववर्ष के प्रथम दिन की इस बीच शुरूआत की व अपने को धन्य किया। इस बीच अतिशय क्षेत्र वहलना में प्रात:काल से ही बाहर से आने वाले यात्रियों का तांता लगा रहा। इस बीच सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भगवान पार्श्वनाथ का पूजन व महाआरती कर धर्मलाभ लिया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र जैन वहलना ने किया। दीपक वर्मा एंड पार्टी द्वारा भजनों के माध्यम से पार्श्व प्रभु के चरणों में विशेष भक्ति और आराधना की, जिसमें सभी भक्तों ने भगवान के सम्मुख नृत्य कर अपने भावों को प्रकट किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंध कमेटी अध्यक्ष राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, विपिन जैन, चंद्रमोहन जैन, विजय जैन, मनीष जैन, चंद्र जैन, मनोज जैन बबली, सतीश जैन, गौरव जैन, वैभव जैन, विप्लव जैन, रोहित जैन, आशीष जैन, अरिहंत जैन, अक्षय जैन, आशीष जैन सीए, अमित जैन, दिनेश जैन, अभिनव जैन, ऋषभ जैन, अनुज जैन, अमन जैन, अभिषेक जैन, शोभित जैन, अरहन्त जैन आदि के साथ जैन बाल संस्कार चैनल का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal