ओमबीर सिंह की सेवानिवृत्ति के साथ हुआ एक युग का अंत

Share :

मुजफ्फरनगर। पालिका परिषद् सभागार में मंगलवार को सेवा-समर्पण की कहानी के एक युग का अंत हो गया। पालिका में अपने सेवाकाल के दौरान बड़े बाबू के रूप में एक चिर-परिचित पहचान बनाने वाले ओमवीर सिंह 38 वर्षों के सेवाकाल के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए रिटायर्ड हो गए और उनके साथ पालिका में उतार-चढ़ाव व बनने बिगड़ने के किस्सों का एक युग भी शांत हो गया। सेवानिवृत्ति पर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह समेत अफसरों-कर्मियों ने उन्हें विदाई देते हुए उनके सेवाकाल की प्रशंसा की।
नगरपालिका परिषद में बतौर बड़े बाबू ओमवीर सिंह मंगलवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण करते हुए पालिका के जलकल विभाग में अपने मूल पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने पालिका में जलकल विभाग से अपनी सेवा का काल आरम्भ किया और 38 वर्ष की नौकरी में अनेक उतार-चढ़ाव देखे। उन्होंने सिटी बोर्ड को नगरपालिका और चेयरमैन बनने तक व्यवस्था को देखा। मूल रूप से उत्तराखंड राज्य के जनपद हरिद्वार के गांव हरजौली जट निवासी ओमवीर सिंह अपने परिवार के साथ जाट कालौनी में निवास कर रहे हैं। उनकी नौकरी पालिका में उस समय लगी थी, जब सिटी बोर्ड में सुपरशेषन का दौर यानि सारी व्यवस्था प्रशासन के हाथ में थी। प्रशासन का ओसी चेयरमैन की जगह होता था। इसके बाद उनके कार्यकाल में वर्ष 1989 में लक्ष्मी चंद सिंघल पहले चेयरमैन बने और फिर चेयरमैनी का दौर भी उन्होंने खूब देखा। ओमवीर सिंह सुपरशेषन के दौर में नौकरी पाने वाले पालिका के एकमात्र कर्मी शेष थे, जो अब रिटायर्ड हो गये और उनके साथ ही पालिका में सेवा का एक युग शांत हो गया। उन्होंने पालिका जलकल विभाग से नौकरी शुरू की। बिल बांटे, चुुंगी पर वसूली की और वो तीन चेयरमैन के कार्यकाल में बतौर कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक के पद पर भी रहे। इसके साथ निर्माण विभाग, पथ प्रकाश और अन्य दूसरे प्रमुख विभागों में भी कामकाज संभाला। उनकी सेवा काल का सबसे बड़ा काम साल 2011 की जनगणना रहा। इसके लिए नगरीय क्षेत्र में गणना कराने का जिम्मा उनको दिया गया था। वो कहते हैं कि उनके समय का पालिका में अब कोई कर्मचारी नहीं रहा है। अब सभी या तो 1989 के लक्ष्मी चंद सिंघल के समय के कर्मी हैं या फिर मृतक आश्रित में नौकरी पाने वाले युवा कर्मचारी हैं, इनके सहारे पालिका का अब भविष्य व अस्तित्व है। ओमवीर सिंह बताते हैं कि 38 वर्ष की नौकरी में उन्होंने पालिका में अपने 29 साथियों को खोया है, यह दु:ख उनके मन में रहेगा।

मंगलवार को उनके सम्मान में स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने पालिका सभागार में दोपहर बाद विदाई समारोह आयोजित किया। इस समारोह में सभासद शौकत अंसारी, शिवम मुन्ना, अन्नू कुरैशी, नौशाद पहलवान, शहजाद चीकू, बृजेंद्र पाल, देवेश कौशिक, आशु गुप्ता, प्रशांत कुमार, पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र नीटू, टीएओ दिनेश यादव, एई अखंड प्रताप, जेई कपिल कुमार, सुनील कुमार, एनएसए डॉ. अतुल कुमार, कर निरीक्षण पारूल यादव, अमर जीत, विजय कुमार, अमित कुमार, चीफ योगेश कुमार, पलक्षा मैनवाल, संगठन अध्यक्ष ब्रजमोहन, मौ. सालिम, सुनील वर्मा, विकास शर्मा, तनवीर आलम, राजीव कुमार, विकास कुमार, दुष्यंत सिंह, कैलाश नारायण, मैनपाल सिंह, अशोक ढींगरा, गोपी चंद वर्मा, संदीप यादव, प्रवीण कुमार सहित सैंकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal