गोल मार्किट बरामदे में अवैध कब्जा करने को लेकर हिन्दूवादी संगठन ने जताया आक्रोश

Share :

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका की संपत्ति गोल मार्किट में दुकानदारों द्वारा किए अवैध कब्जे को लेकर अब शिवसैनिकों ने मोर्चा खोले जाने का ऐलान किया है। दुकानदारों के अवैध कब्जे को निशाने पर लेते हुए बैठक के बूते हिन्दूवादी संगठन के नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए इन दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वो स्वयं बरामदा खाली कर दें, अन्यथा की स्थिति में इसे लेकर सड़कों पर आंदोलन किया जायेगा।
शिवसेना पदाधिकारियों की एक बैठक संपर्क कार्यालय शिव चौक तहसील मार्किट पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राज्य उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल व संचालन उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने किया। जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने इस बैठक में कहा कि शिवचौक के पास पालिका की गोल मार्किट का जो बरामदा है, उसे दुकानदारों ने पूर्णतया अपने अधिकार में ले लिया है। आज बारिश के कारण देखा गया कि आम नागरिक को इस बरामदे से न होकर भीगते हुए बाहर मजबूरी में निकल कर जाना पड़ रहा था, क्योंकि बरामदे का अतिक्रमण पूर्ण रूप से दुकानदारों ने कर रखा है। ऐसे में किसी भी दिन वहां कोई बड़ी घटना घट सकती है। डॉ. योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं ही अतिक्रमण को हटा लें ताकि आम जनता को कोई दिक्कत ना हो। लोकेश सैनी मंडल प्रमुख ने कहा कि यदि दुकानदार अपना सामान दुकानों के अंदर से बाहर रखेंगे तो शिवसेना को मजबूरन अवैध कब्जे को हटवाने के लिए दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। हरेंद्र शर्मा ने कहा कि 3 दिन का समय दुकानदारों को दिया जाता है, इसके बाद शिवसेना अपने स्तर से आंदोलन करेगी। उन्होंने प्रशासन से गोल मार्किट का बरामदा खाली कराने की मांग की। बैठक में राजेश कश्यप, बिट्टू सिखेड़ा, सुशील कुमार, प्रदीप चौधरी, अंकुर खत्री, भारत खोकर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal