खुड्डा बिजलीघर के जेई मनोज कुमार को किया एमडी ने सस्पेंड, हड़कंप

Share :

मुजफ्फरनगर। जिले में एक मुश्त समाधान योजना, राजस्व वसूली, वाणिज्य मानकों पर खराब प्रदर्शन करने के मामले में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन कार्रवाई करने के मूड में दिखाई दी। एमडी ईशा दुहन ने लक्ष्य निर्धारित करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उस दिशा में कार्य करने में उदासीनता बरतने पर बीते दिवस हुई समीक्षा बैठक में एक अधीक्षण व चार अधिशासी अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है।
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ईशा दुहन की कार्रवाई की जद में आए बड़े अधिकारियों के इस निलंबन की आंच में ओटीएस में खराब प्रदर्शन मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मुजफ्फरनगर में बड़े बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने में पॉवर कारपोरेशन द्वारा ओटीएस योजना चलाई गई है। 15 दिसम्बर से प्रारंभ योजना का प्रथम चरण 31 दिसम्बर को पूर्ण हो जाएगा। इस योजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें विद्युत विभाग द्वारा अभी तक 31 जनवरी उक्त योजना की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। देहात क्षेत्र से इस योजना के तहत विद्युत विभाग को अधिक राजस्व की प्राप्ति नहीं हो रही। बीते गुरूवार मेरठ एमडी ने ओटीएस को लेकर सभी जिलों की समीक्षा की, जिसमें काफी जिलों के अधिकारियों की स्थिति खराब रही है। ऐसे अधिकारियों पर गाज डालने के साथ निलंबन कर दिया गया। समीक्षा बैठक में मुजफ्फरनगर के खुड्डा बिजलीघर पर कार्यरत जेई मनोज कुमार की स्थिति ओटीएस में काफी खराब रही है। बताया जाता है कि उन्हें करीब 70 लाख रुपए के राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा मात्र 13 से 14 लाख रुपए की ही अभी तक राजस्व वसूली की गई। अधीक्षण अभियंता नगरीय वद्युत वितरण खंड ने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक ने जेई मनोज कुमार को सस्पेंड कर दिया है। उनहोंने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद में अभी तक 34,161 5 विद्युत उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा कर सरचार्ज माफी का लाभ लिया है।
बता दें, बीते दिवस समीक्षा बैठक के बाद एमडी की कार्रवई की जद में आने पर सहारनपुर के विद्युत वितरण मंडल अधीक्षण अभियंता महेश कुमार अहीरवार, नकुड के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार गुप्ता, बबराला के अधिशासी अभिंयता महेश चंद विश्वकर्मा, गढ़ मुक्तेश्वर के अधिशासी अभियंता आनंद गौतम, बुलंदशहर शिकारपुर के अधिशासी अभियंता अनीष कुमार माथुर को निलंबित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal