मुजफ्फरनगर। गोल मार्किट में अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची पालिका की टीम को कुछ व्यापारी नेताओं ने विरोष करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उक्त व्यापारी नेताओं ने अन्य दुकानदारों को भी भड़काने का प्रयास किया। पालिका की टीम ने विरोध झेलते हुए गोल मार्किट के बरामदों को अतिक्रमण से मुक्त कराया और छह दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए साढे आठ हजार का जुर्माना भी वसूला है। नगर पालिका की टीम ने गुरुवार की देर रात्रि में भी शिव चौक से भगत सिंह रोड तक अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाया है। राजस्व निरीक्षण अमित कुमार ने कार्रवाई करते हुए यहां पर अवैच रूप से लगे करीब 12 छोटे बोर्ड को जब्त किया है। जिसमें से सबसे अधिक बोर्ड एक ज्वेलर्स के बताए जा रहे है। उक्त ज्वेलर्स को ईओ ने नोटिस भेजने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार की सायं करीब तीन बजे पालिका की टीम ने झांसी की रानी से शिवचौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया है। शिव चौक के समीप स्थित गोल मार्किट में दुकानदारों के द्वारा बरामदे में अतिक्रमण किया हुआ था। जिसे टीम ने हटवाया है। इस बीच कुछ व्यापारी नेताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर दिया। पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह दुकानदारों से करीब साढे आठ हजार का जुर्माना वसूला है।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






