मतपेटियों में बंद हुआ सिविल बार की कार्यकारिणी का फैसला

Share :

मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट कम्पाउंड स्थित सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल के बीच संपन्न हो गया। इस बीच सिविल बार सभागार में संपन्न मतदान के दौरान एसोसिएशन के चयनित कुल 390 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग स्वेच्छा से पसंदीदा प्रत्याशी को किया। सिविल बार के इस बार के चुनाव में अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत सभी मुख्य पदों पर सीधा व कड़ा मुकाबला देखने को मिला। वहीं वरिष्ठ और कनिष्ठ सदस्यों ने भी मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए कड़ी मेहनत की। मतपेटियों में बंद हुए सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को होने वाली मतगणना के बाद देर सायं तक हो पाएगा।

सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2025 की नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान सिविल बार के मतदान में 390 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान में भाग लिया। सिविल बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार में प्रात: 8 बजे सिविल बार एसोसिएशन सभागार में एल्डर कमेटी चेयरमैन अवध बिहारी लाल गुप्ता, मुख्य चुनाव अधिकारी सैय्यद जैगम मियां जैदी, चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार त्यागी एडवोकेट, विजेन्द्र प्रताप एडवोकेट ने मतदान प्रक्रिया शुरू की। प्रात: 8 बजे से सायं 4 बजे तक संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बीच अधिवक्ताओं ने मतदान हेतु सभागार में मतदान किया। सिविल बार चुनाव में अध्यक्ष पद अशोक कुमार कुशवाहा और सुनील कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष पद के लिए संजय शर्मा व सुनील कुमार गुलियान, महासचिव पद पर बिजेन्द्र सिंह मलिक व राज सिंह रावत, सह सचिव प्रशासन पद पर अन्नू कुच्छल व अभिषेक खन्ना, सहसचिव पुस्तकालय पद पर ध्रुव कुमार मित्तल व प्रवीर कुमार संगल तथा कोषाध्यक्ष पद पर निपुण जैन व राधेश्याम गर्ग के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। वहीं वरिष्ठ सदस्य पद पर 12 एवं कनिष्ठ सदस्य पद पर 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिखाई दिया। सभी प्रत्याशियों के मतों की गिनती शनिवार को प्रात: 8 बजे प्रारम्भ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।

हिंदी दिवस पर एसडी कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर आइई क्यू एसी निर्देशन में भारतीय भाषा संस्कृति एवं कला प्रकोष्ठ द्वारा निबंध प्रतियोगिता का एक सफल आयोजन किया गया प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम उत्पन्न करना एवं राष्ट्रीय महत्व से परिचित करना था कार्यक्रम महाविद्यालय

गणित विभाग में “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर के गणित विभाग द्वारा “Discrete Mathematics and Graph Theory” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा विषय से संबंधित ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक पोस्टर प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार पुंडीर

कानून का ज्ञान हर नागरिक का अधिकार, हिंदी दिवस पर पी.आर.पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता और जागरूकता का संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पीआर पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक सिंघल के साथ सत्येंद्र चौधरी सिविल जज (सीनियर डिवीजन), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र नागर प्रभारी थाना एएचटी, जगत सिंह, उपनिरीक्षक (एसआई), एएचटी, ज्योति, कांस्टेबल, थाना एएचटी, धनीराम (बीएलवी) तथा गौरव कुमार

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal