मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गुरूवार को एनसीसी के कर्नल प्रवीण भाल ने कॉलेज प्रांगण में निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का निरीक्षण किया।
कॉलेज प्रांगण में निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान परिवेश में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिसर में शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में शूटिंग रेंज के लिए विशाल भवन का निर्माण कार्य हो रहा है। शूटिंग रेंज में विद्यालय के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के छात्रों को भी निर्धारित शुल्क पर प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग रेंज जनवरी माह में आरंभ होने की संभावना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण की जा रही है। यूपी एनसीसी के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल प्रवीण भाल ने विद्यालय में पहुंचकर निर्माणाधीन शूटिंग रेंज का इस बीच स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शूटिंग रेंज के निर्माण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा के अतिरिक्त महेश कुमार, कार्यालय अधीक्षक केएन पंत, शिवकुमार चंदेल भी उपस्थित रहे।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






