मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म महाविद्यालय में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा पांच दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी विषय पर संपन्न कार्यशाला का शुभारंभ व समापन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार पुंडीर के शुभाशीष वचनों द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रो. अशोक त्रिपाठी, प्रो. विजयलक्ष्मी, डॉ. प्रमोद मिश्र, डॉ. अनूप पटेल एवं डॉ. पीयूष शर्मा मुख्य वक्ता की भूमिका में रहे।
कॉलेज में संपन्न कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान परंपरा में शोध-प्रक्रिया, भगवदगीता, वेद, उपनिषद, पुराण आदि को शोध-पद्धति से जोड़ते हुए विस्तृत व्याख्यान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम को डॉ. सरिता ढाका व डॉ. नवीन कुमार द्वारा संयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में प्रो. पीके श्रीवास्तव, प्रो. अलका बंसल, प्रो. अजयपाल सिंह, प्रो. सतीश त्यागी, डॉ. संजय अरोड़ा, डॉ. अरविन पंवार आदि मौजूद रहे।

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल
हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के






