टाउनहाल मैदान में दिखाई दिया हिन्दू एकजुटता का सैलाब

Share :

मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म रक्षा मंच के आह्वान पर नगर के टाउनहाल मैदान में आयोजित जनसभा में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे तमाम अत्याचारों के विरोध में एकजुटता दिखाई गई। इस सभा में कई प्रमुख हिंदू संगठनों के नेताओं के साथ ही साधु-संत शामिल हुए। सभा का उद्देश्य बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के प्रति जागरूकता फैलाना और केन्द्र सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील करना था। उक्त मामले में बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंदुओं पर इस बीच अत्याचारों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं. मंदिरों को तोड़ा जा रहा है और हिंदू समुदाय के लोगों पर हमले हो रहे हैं। इसी स्थिति में कई लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं, जो चिंतन का विषय है और इस पर ध्यान देने की जरुरत है।
सनातन धर्म रक्षा मंच के बैनर तले हिंदू संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन चरणपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वामी दीपांकर महाराज, स्वामी यशवीर महाराज, संगीता आर्य, माधव न्यास महाराज, अमित कुमार श्री परमधाम न्यास शुक्रताल, हरीश रोतेला प्रांत प्रचारक, ओमकार सिंह, संजय लखान, विकास भार्गव, भूपेन्द्र, जयेन्द्र, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उमेश मलिक, पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, विजय शुक्ला, सत्यपाल सिंह पाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, अमरजीत सिंह सिडाना, डॉ. सुभाष शर्मा, संजय अग्रवाल, संजय अरोरा, सुभाष चौहान, सुनील सिंघल, सुनील तायल, आशुतोष शर्मा, नमन मित्तल, राहुल गोयल, मनोज सैनी, बिट्टू सिखेडा, डॉ. योगेन्द्र शर्मा, वार्ड सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, हनी पाल, अमित पटपटिया, रितू त्यागी, ममता बालियान, साधना सिंघल, ममता अग्रवाल, विनीत कात्यायन, विपुल त्यागी, प्रवीण जैन, प्रवीन चीनू जैन, रमेश खुराना, अनिल नामदेव, राकेश कंसल, नीरज शर्मा, अरूण ठाकुर, अतुल सैनी, मनोज शर्मा, शरद शर्मा, तरूण मित्तल, बागेश अग्रवाल, विशाल गर्ग, हरीश अहलावत, समेत इस कार्यक्रम में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों के साथ मुख्य रूप से श्री गोलोक धाम गांधी कॉलोनी, पिछडा वर्ग वंचित समाजसेवा समिति, पूर्व सैनिक संगठन, गायत्री परिवार ट्रस्ट, विकास परिषद्, साक्षी वैलफेयर ट्रस्ट, संयुक्त हिन्दू मोर्चा, उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल, सनातन धर्म सभा, त्यागी सभा, शिव सेना, क्रांति सेना, संयुक्त हिन्दु महासंघ, आर्य समाज, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन, जिला आर्य प्रतिनिधि सभा, सर्व समाज, वीरेन्द्र वर्मा विचार मंच, हिन्दू जागरण मंच, हिंदू क्रांति सेना, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व उनके अनुवांशिक संगठन से आये सभी प्रतिनिधियों व उनके कार्यक्रताओं ने हजारों की संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित

जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई अध्यक्ष/सदस्य

श्रीमद् भागवत कथा में सही भक्ति की रसधार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। ज्ञात हो कि वैष्णो देवी मंदिर मंदिर गांधी कालोनी में चल रही श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल जी महाराज ने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुख नहीं अपितु सुख है अक्सर सुख में व्यक्ति भगवान को भूल जाता है इसलिए कुंती ने भगवान से

श्रीरामदरबार के 61वें वार्षिकोत्सव पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति, यज्ञ-हवन एवं भंडारे का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर के द्वारिकापुरी स्थित श्रीराम दरबार में अखंड श्रीरामचरितमानस गान सेवा के 61वें वर्ष के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का गुरुवार, 20 अगस्त को विधिवत समापन हुआ। श्रीराम दरबार में विगत 60 वर्षों से निरंतर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ एवं गायन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है।

गलत नंबर की शिकायत पर एक घंटे में कार्रवाई, सुभाष चौहान की पहल से समस्या का समाधान!

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शामली स्थित रोशन मेडिकल स्टोर के बिलों पर मुजफ्फरनगर के शर्मा मेडिकल स्टोर का फोन नंबर दर्ज होने की शिकायत सामने आते ही महज एक घंटे के भीतर कार्रवाई कर समस्या का समाधान करा दिया गया। शर्मा मेडिकल स्टोर के संचालक सुजीत शर्मा ने जिला औषधि निरीक्षक शामली को शिकायत देकर मामले से

चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण अपडेट बुलेटिन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला पर्यटन कार्यालय में बनाये गए यात्री पंजीकरण केंद्र में आज चारधाम यात्रा के लिए 120 यात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया। यमनोत्री धाम के लिए -07* गंगोत्री धाम के लिए – 07* केदारनाथ धाम के लिए -45* बद्रीनाथ धाम के लिए – 61* हेमकुंड साहिब के लिए – शून्य* कुल – विभिन्न राज्यों

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना 2026-27 के तहत जनपद हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए। प्रथम दिवस योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद में हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी,

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal