मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने और सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए अब बुधवार को बैठक बुलाई है। इस बैठक में कंपनी और पालिका के अधिकारी और हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को बुलाया गया है, ताकि भविष्य में नगर क्षेत्र में ऐसी कोई समस्या पैदा न हो सके।
नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया था, इन सफाई कर्मियों के हितों की पूर्ति करने का दायित्व दिल्ली की एमआईटूसी कंपनी का है, इसमें पालिका की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि पालिका से भी प्रकरण में जानकारी मांगी गई है। इसमें समाधान के लिए बुधवार को बैठक बुलाई गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को कंपनी द्वारा वेतन दिए जाने के मिले आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। कंपनी को हर हाल में मंगलवार को वेतन देने के लिए कहा गया है।

स्वाधीनता दिवस पर उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य एडवोकेट पंकज शर्मा हुए सम्मानित
जयपुर (रिपोर्टर)। देश के 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर राज्य उपभोक्ता आयोग जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पंकज शर्मा सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग अलवर के सदस्य को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग राजस्थान श्री देवेंद्र कच्छावा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया।इस अवसर पर राज्य/ जिला उपभोक्ता आयोग राजस्थान के कई






