मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण विषय पर आधारित जिला स्तरीय अंतर विद्यालयीय हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जनपद के 30 स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आयोजक डीएस पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ सहोदय कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष शिवकुमार, स्कूल मैनेजर सुधीर कुमार शर्मा, डायरेक्टर रेनू शर्मा, एजुकेशन डायरेक्टर संतोष जैन, प्रधानाचार्य गगन शर्मा समेत इंडिपेंडेंट स्कूल एसोसिएशन के सचिव संदीप मलिक, कोषाध्यक्ष अनग सिंघल, नीरज बालियान, अतुल बालियान, दुष्यंत त्यागी, ओपी चौहान, सतवीर सिंह, विराज चौधरी, प्रतिभा त्रिपाठी व लक्ष्मी डबराल सहित अन्य अतिथियों ने मां शारदे की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
डीएस पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने सभी अतिथियों का बैज लगा एवं माल्यार्पण करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम में विद्यालयों से आए बाल कवियों ने महिला सशक्तिकरण पर आधारित सुंदर कविता पढ़ी। बाल कवियों की कविताओं पर स्कूल का सभागार अतिथियों व उपस्थित श्रोताओं की तालियों से देर तक गूंजता रहा। महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों ने कहा कि सशक्त महिला सशक्त राष्ट्र की पहचान है। सभी ने नारी शक्ति का बखान करते हुए नारी शक्ति को नमन किया। निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में लिटिल एंजेल पब्लिक स्कूल की छात्रा नव्या प्रथम, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की छात्रा अन्वेषा द्वितीय एवं ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल की छात्रा जानवी मेहंदीयान को तृतीय स्थान मिला। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल की छात्रा माहीन, एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल के छात्र लक्ष्य तोमर, स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की छात्रा विधि, आर्य एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रुजा, हेरिटेज पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका गुप्ता, इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल की छात्रा सारा, सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल की छात्रा तनवी, वेदांता पब्लिक स्कूल की फरहा, हिमालयन पब्लिक स्कूल की वंदिता, पीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा नेहा कौशिक एवं मेपल्स एकेडमी खतौली की छात्रा आर्याशी मेहता को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। डीएस पब्लिक स्कूल की छात्रा सानवी शर्मा को भी विशेष उपलब्धि पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीएस पब्लिक स्कूल एवं सहोदय कॉम्प्लेक्स द्वारा निर्णायक मंडल की सदस्या एवं कवयित्री प्रतिभा त्रिपाठी तथा लक्ष्मी डबराल को स्मृति चिन्ह तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सहोदय कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष शिवकुमार एवं अन्य ने डीएस पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुधीर शर्मा को प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन भी किया। सभी अतिथियों ने विद्यालय को इस सफल कार्यक्रम के लिए बधाई देते हुए प्रतिभागियों के काव्य पाठ की भी प्रशंसा की।

अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अधिवक्ता परिषद ब्रज मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा स्वाध्याय मण्डल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम राष्ट्रीय सभागार हाल सिविल बार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ बंसल ने कार्यक्रम के विषय *घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005* के विषय में विस्तार से चर्चा की और






