कल्लरपुर में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री भैरवाष्टमी महोत्सव

Share :

मुजफ्फरनगर। चरथावल ब्लॉक के गांव कल्लरपुर कछौली स्थित श्री बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में 21 से 24 नवम्बर तक श्रीभैरवाष्टमी महोत्सव मनाया जा रहा है। 21 नवम्बर को महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा बड़े़ धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीबाला जी धाम नई मंडी से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांव कल्लरपुर कछौली में स्थित सिद्ध पीठ मंदिर पर पहुंचेगी। 23 नवम्बर को श्री भैरवाष्टमी महोत्सव मनेगा।
श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी ने मंदिर परिसर में बैठक करते हुए बताया कि 21 नवम्बर को श्री महाकाल भैरव बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में 5 बैंड, 7 झांकी, दो डीजे, कीर्तन मंडल और भैरव बाबा का मुख्य रथ शामिल रहेगा। उन्होंने बताया कि भैरवबाबा की शोभायात्रा नई मंडी के मुख्य मार्गों से होते हुए बिन्दल मार्किट, पीठ बाजार, गौशाला रोड, भोपा पुल, बचन सिंह चौक, मालवीय चौक, टाउनहाल रोड, शिव चौक, रुडकी रोड, शाहबुद्दीनपुरा गांव से मिमलाना से होते हुए कल्लरपुर कछौली सिद्धपीठ मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। शोभायात्रा में बाबा के रथ पर पुष्प वर्षा होगी। 23 नवम्बर को मंदिर में झंडा पूजन, वेदी पूजन, गणेश पूजन, शनिदेव पूजन, मां वैष्णोदेवी पूजन होगा। इसके बाद श्री काल भैरव बाबा की पूजा होगी। रात्रि में 8 बजे विशाल जागरण होगा। रात्रि 12 बजे बाबा का रुद्राभिषेक इसके बाद विशाल यज्ञ और महाआरती होगी। बैठक में रामकुमार पुंडीर, अमित पुंडीर, कमल राणा, जय वीर सिंह, सोनू कुमार, संजू, नीरज कुमार, सुमित कुमार, अंकित कुमार, रजत कुमार, कुलदीप कुमार, अर्पित कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, अभय कुमार, अमन कुमार, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चार साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने की कोशिश, बचाने पहुंची महिला व प्रधान पति से मारपीट

पथरी, हरिद्वार ()। जनपद के फेरूपुर चौकी क्षेत्र में चार साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्ची के रोने की

वैदिक पुत्री पाठशाला में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत विकास परिषद्–मुजफ्फरनगर ‘संकल्प’ द्वारा ‘एनीमिया मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत 18 अगस्त मंगलवार को वैदिक पुत्री पाठशाला, नई मंडी, मुजफ्फरनगर में हीमोग्लोबिन जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस जनहितकारी स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत 125 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जाँच अग्रवाल पैथलैब के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रांतीय

अमेरिकन आश्रम की संपत्ति को लेकर विवाद गहराया, पार्षद सुनीता शर्मा के साथ डीएम और एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भूपतवाला स्थित अमेरिकन आश्रम स्वामी देवानंद ट्रस्ट की संपत्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से मुलाकात कर आश्रम की संपत्ति की कथित बिक्री और रजिस्ट्री के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की

सरस्वती विद्या मंदिर की शिक्षिका नेहा जोशी राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणिज्य विषय की प्रवक्ता एवं सेवा भारती की जिला शिक्षा आयाम प्रमुख नेहा जोशी को शिक्षा, साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान एवं हिंदी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। नेहा जोशी को यह सम्मान आगरा

पहाड़ और मैदान में लगातार बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब बह रही गंगा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। देर रात से पहाड़ से मैदान तक लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर चेतावनी स्तर को पार कर गया है और गंगा खतरे के निशान के करीब बह रही है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक

कुम्भ मेला की तैयारियों में जुटा प्रशासन, प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुम्भ मेला प्रशिक्षण 2027 के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मियों को इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रो. (डॉ.) नरेश चौधरी द्वारा कुंभ मेले के लिये प्रशिक्षित किया गया। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र हरिद्वार कुंभ मेला प्रशिक्षण 2027 के चतुर्थ चरण के अंतर्गत 300 पुलिस कर्मी 06 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त कर कर रहे हैं। इसी चरण

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई