स्वच्छता पखवाड़ा अभियान में वसूला नगर पालिका टीम ने 32 हजार जुर्माना

Share :

मुजफ्फरनगर। शासन के निर्देश पर नगर में चले स्वच्छता पखवाड़ा में हुई कार्रवाई में पालिका ने प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर सख्त कदम उठाने के साथ कार्रवाई की है। इस कड़ी में टीम ने शहर में कई दिन तक अभियान के बूते नगर पालिका क्षेत्र में करीब 14 किग्रा प्रतिबंधित पॉलीधिन जब्त करते हुए 32 हजार रुपए जुर्माना वसूला है। नगर पालिका ने ऐसी रिपोर्ट शासन को भेजी है।
शहरी क्षेत्र में 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चला। पालिका प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में सफाई के साथ कई विशेष अभियान चलाए है। इस कड़ी में जहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ईओ डा. प्रज्ञा सिंह ने स्वयं क्षेत्र में उतरने के साथ जहां सफाई करते हुए लोगों को जागरूक किया। वहीं श्रमदान को पे्ररित भी किया है। इस दौरान पालिका के टीएस नरेश कुमार शिवालिया के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलीथिन को लेकर चलाए गए अभियान के बीच पालिका टीम ने नई मंडी, शिवचौक, गौशाला रोड, भगतसिंह रोठ, पान मंडी, दाल मंडी समेत अन्य स्थानों पर दुकानदारों को जागरूक किया। पालिका टीम ने छापेमारी करते हुए इस बीच करीब 14 किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करते हुए 32 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। पालिका प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

व्यापारी की आवाज व्यापार मंडल ने सदर बाजार में किया हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान में झंडों का वितरण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सदर बाजार में निशुल्क झंडों का वितरण किया गया जिसका संचालन अक्षित अग्रवाल एवं रमित मित्तल द्वारा किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य संयोजक जिला महामंत्री जनार्दन विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मोहन शर्मा,अक्षित अग्रवाल ,रमित मित्तल,राजेंद्र प्रसाद गर्ग,विपिन गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता ने कहा कि आज हम 80 वा

एम.जी. पब्लिक स्कूल में मना तीज का उत्सव, मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। एम.जी. पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीज पर्व के अवसर पर विभिन्न पारंपरिक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक प्रस्तुत करने के साथ ही मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का भी बखूबी प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में

सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सर्व ब्राह्मण महासभा महिला विंग मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण महासभा की महिला विंग की टीम की घोषणा मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी महिला आस्था शर्मा द्वारा नीरज गौतम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। राज्यमंत्री डा.जयपाल सिंह चौहान के संयोजन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए और देशभक्ति के नारेे लगाए। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा

आचार्य बालकृष्ण और सीएमओ डा.आरके सिंह ने किया संजीवनी ब्लड बैंक का शुभारंभ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर खुले संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। ब्लड सेंटर में सभी ब्लड गु्रप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर के लोगों को अब ब्लड की आपात जरूरत के समय सरकारी अस्पताल, देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना

भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों और समाजसेवियों ने किया धरना प्रदर्शन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भागीरथी बिंदु से सप्तऋषि तक गंगा किनारे बने मार्ग के सौंदर्यकरण की मांग को लेकर उत्तरी हरिद्वार वासियों व समाजसेवियों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरने का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी नितिन यादव युदवंशी ने कहा कि भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा किनारे बने पटरी मार्ग की सड़क टूटी हुई है।

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई