डीएस पब्लिक में चला हस्ताक्षर जागरूकता अभियान

Share :

मुजफ्फरनगर। एस पब्लिक स्कूल में स्वच्छता ही सेवा एवं स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत स्वच्छता हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षक -शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने स्वच्छता के नियमों का पालन करने का संकल्प लेते हुए स्वच्छता पत्रों पर हस्ताक्षर किए। स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान के लिए अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन को इस जागरूकता अभियान के उत्साह पूर्वक एवं सफलता पूर्वक क्रियान्वयन हेतु साधुवाद देते हुए उत्साह पूर्वक स्वच्छता नियमों का पालन करने का प्रण लेते हुए हस्ताक्षर किए । स्कूल प्रधानाचार्य श्री गगन शर्मा ने सभी को स्वच्छता के महत्व के विषय में समझाते हुए कहा कि हम सब को मिलकर अपने गांव, गली ,मोहल्लों, नगर एवं प्रदेश को और इस प्रकार पूरे भारत को स्वच्छ बनाना है। स्वच्छता खुशहाली एवं विकास की पहली सीढ़ी है। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के विषय में अभिभावकों से विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वच्छता के लिए दृढ संकल्पित थे। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके जन्मदिवस पर सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान से पवित्र भाव से जुड़कर एवं स्वच्छता प्रहरी के रूप में कार्य करके हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा लोगों को स्वच्छता हेतु जागरूक कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन करके स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का बहुत पुनीत एवं सुंदर कार्य भी किया है। स्वच्छता के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता में भाग लेकर एवं आकर्षक एवं प्रेरक स्लोगन लिखकर भी सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है। इसी क्रम में विद्यालय के अभिभावकों हेतु आज यह हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उपस्थित होकर स्वच्छता के नियमों का पालन करने के लिए तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रण लेते हुए हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर करके अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने स्वच्छता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के उत्साह की प्रशंसा करते हुए उनके कार्य की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में निकाली गई जागरूकता रैली

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्या प्रो सीमा जैन की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय समिति की संयोजिका डॉ स्वीटी जैन असिस्टेंट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत एक भव्य

बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर अभिजीत कुमार पुत्र संजय निवासी बुग्गावाला को नामजद करते हुए 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने दी पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्व.देवीदत्त पंत को श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखण्ड क्रांति दल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रथम अध्यक्ष स्वर्गीय देवीदत्त पंत के 107वें जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और राज्य गठन की अवधाराण को पूरा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद

तिरंगा देश और देश के प्रत्येक नागरिक की आन, बान और शान है-शिवा चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शिवा चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंजनहेड़ी से शाहपुर शीतला खेड़ा तक निकाली गयी तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। इस अवसर पर शिवा चौहान ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य संदेश और महत्व सामाजिक एकता व सद्भाव है।

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। हर घर तिरंगा अभियान 2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल, प्रशासक जिला पंचायत वीरपाल निर्वाल, मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस गंगा में पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत के विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले और विस्थापित हुए लाखों लोगों की स्मृति में राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में श्री गुरुनानक देव घाट पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान ज्ञानी सोहन सिंह के साथ अरदास की गई और मां गंगा में पुष्प

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal