यातायात नियमों के उल्लंघन पर 140 वाहनों के चालान, 26 वाहन सीज

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में एआरटीओ (प्रशासन) निखिल शर्मा एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा सिडकुल, सिंहद्वार, लक्सर मार्ग एवं श्यामपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में विभिन्न अनियमितताओं पर 140 वाहनों के चालान किए गए तथा 26 वाहन सीज किए गए। हेलमेट संबंधी उल्लंघनों पर 77 वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने के 19, बिना बीमा के 22, बिना वैध परमिट संचालन के 10 तथा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करने के 9 मामलों में कार्रवाई की गई। वाहनों में अनधिकृत परिवर्तन के 6 मामलों में भी चालान किए गए।
सिडकुल क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले मालवाहक वाहनों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त कृषि ट्रैक्टरों का व्यावसायिक उपयोग, बकाया कर तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग जैसी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई। अभियान में परिवहन कर अधिकारी हरिश सती, रविन्द्र पाल सैनी एवं परिवहन उपनिरीक्षक नरेश नेगी शामिल रहे। परिवहन विभाग ने आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की है।

व्यापार बंधु की बैठक में उठा गुड व अनाज मंडी का मुद्दा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खांडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल ने जिलाधिकारी के सामने बताया कि मुजफ्फरनगर एशिया की सबसे बड़ी गुड मंडी है मगर अब यह मंडी खाली नाम के लिए रह गई है माननीय मुख्यमंत्री जी ने गुड को ओडीओपी में लिया हुआ है उसके पश्चात भी पूरी मंडी में

उद्योग बंधु की बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला उद्योग बंधु लक्ष्मीनगर (मुजफ्फरनगर) की उद्योग बंधु बैठक विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती ज़िलाध्यक्ष जगमोहन गोयल की ओर से मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, एनसीआर, एसडीएम एव फायर एनओसी आवश्यक नहीं होने पर संबंधित मुद्दे

जेल परिसर में स्थापित किया होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन के आदेशानुसार पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप एवं अधिशासी अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से जेल परिसर में स्थापित होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर का विजिट की गई। विजिट के दौरान परिसर में स्थापित सभी होम कंपोस्टर एवं कम्युनिटी कंपोस्टर से

तकनीकी ज्ञान करियर के लिए उपयोगी, प्रबंधन विभाग में कार्यक्रम का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंधन विभाग (एमबीए) में 26 नवंबर को ‘Presentation Competition on Learning & Observation on Industry Interaction’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ मित्तल (डीन, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) एवं पंकज कुमार (विभागाध्यक्ष, प्रबंधन संकाय) उपस्थित रहे। प्रतियोगिता

जिला अस्पताल में दलालों और अवैध वसूली करने वालों पर कसेगा शिकंजा, सीएमओ व सीएमएस ने किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा अस्पताल परिसर में सक्रिय दलालों और अवैध वसूली करने वाले बाहरी व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं मुख्य चिकित्सा

स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जगाई अलख

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा आम नागरिकों को इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी लालढांग में स्व-गणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ को जनगणना

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal