आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

Share :

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को सम्मानित किया, जिनमें 37 सीटीएस और 15 सीआईटीएस के प्रशिक्षार्थी शामिल रहे। उत्तर प्रदेश के छह मेधावी प्रशिक्षार्थियों ने भी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया। इनमें तीन सीटीएस और तीन सीआईटीएस के टॉपर शामिल हैं। अलीगंज प्रशिक्षण संस्थान के तीन सीआईटीएस टॉपर्स ने भी उपलब्धि हासिल की। समारोह में आईटीआई की राष्ट्रीय ट्रेड सर्टिफिकेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले लगभग 8.65 लाख विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आईटीआई के प्रशिक्षार्थी देश की अमूल्य संपत्ति हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और तेजी से बदलती तकनीक के दौर में कौशल का महत्व लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2014 के बाद देश में लगभग 5,000 नई आईटीआई स्थापित हुई हैं, पांच लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन बढ़ा है और छात्राओं की संख्या में ढाई गुना से अधिक वृद्धि हुई है। युवाओं के लिए 30 से अधिक नए जमाने के ट्रेड भी शुरू किए गए हैं।

स्किलिंग से री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग तक, बदलते समय के साथ खुद को तैयार करें युवा
प्रधानमंत्री ने युवाओं को लगातार सीखने और अपनी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक और उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप कौशल हासिल करना जरूरी है। ₹60,000 करोड़ की पीएम-सेतु योजना के माध्यम से आईटीआई संस्थानों को आधुनिक बनाने और उद्योगों की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 में वर्ल्डस्किल्स एशिया प्रतियोगिता का आयोजन ग्रेटर नोएडा में होगा।

प्रधानमंत्री ने विभिन्न ट्रेडों के ऑल इंडिया टॉपर्स को किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह में विभिन्न ट्रेडों और श्रेणियों के ऑल इंडिया टॉपर्स को मंच पर अपने हाथों से पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित प्रशिक्षार्थियों में शामिल प्रमुख नाम इस प्रकार हैं—
सीटीएस ऑल इंडिया टॉपर्स
काव्या लेका आर.एन. – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, एसएमआरवी गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वुमेन, नागरकोइल, तमिलनाडु।
संधना लक्ष्मी आर. – कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर वुमेन, पुल्लंबाड़ी।
ताबिश शौकत – डेटा एंट्री ऑपरेटर, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर।
सीटीएस स्पेशल टॉपर्स – दिव्यांग श्रेणी
अमित बैरागी – मेटल कटिंग अटेंडेंट, रामकृष्ण मिशन ब्लाइंड बॉयज एकेडमी, पश्चिम बंगाल।
सूरज साहू – कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, गवर्नमेंट डिविजनल आईटीआई, भोपाल, मध्य प्रदेश।
सीटीएस स्पेशल टॉपर्स – वुमेन एंड हार्ड ट्रेड्स
सुप्रीति मोहपात्रा – मैकेनिकल मोटर व्हीकल, गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पुरी, ओडिशा।
संगीता टी. – सोलर टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल, गवर्नमेंट आईटीआई, अलथूर, तमिलनाडु।
सीआईटीएस ऑल इंडिया टॉपर्स
एंजेल मैरी एंटो – ऑफिस मैनेजमेंट, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, केरल।
शहबाज खान – इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स, अलीगंज, उत्तर प्रदेश।
संध्या देवी – इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, नोएडा, उत्तर प्रदेश।
ज्ञान देता है समझ, कौशल देता है सामर्थ्य : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ज्ञान व्यक्ति को समझ देता है, जबकि कौशल उसे सामर्थ्य प्रदान करता है। कौशल विकास औपचारिक शिक्षा का महत्वपूर्ण पूरक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच के कारण पिछले 12 वर्षों में कौशल विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण, रक्षा उत्पादन और आत्मनिर्भरता का भी महत्वपूर्ण आधार है। युवाओं की स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग पर निरंतर ध्यान दिया जा रहा है।

यूपी में 17 लाख से अधिक युवा प्रशिक्षित, 7 लाख को मिला प्लेसमेंट : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वागत और अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में शुरू हुए स्किल इंडिया अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से अब तक 17 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है और 7 लाख से अधिक युवाओं का प्लेसमेंट कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के माध्यम से ग्रामीण युवक-युवतियों को निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट प्रवीण के जरिए विद्यार्थियों को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से आईटीआई में उभरती तकनीकों और उद्योगों की मांग के अनुरूप नए पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। प्रत्येक जनपद में सरदार वल्लभभाई पटेल स्किलिंग एंड एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित किए जा रहे हैं।
2047 के विकसित भारत की मजबूत रीढ़ बनेंगे हुनरमंद युवा
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री ने भी उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, विनिर्माण, सेमीकंडक्टर और रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में हो रहे विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में कुशल युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने युवाओं से बड़े सपने देखने, नए कौशल सीखने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

7.67 करोड़ युवाओं को मिला कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ : जयंत चौधरी
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने देशभर से आए अतिथियों, उद्योग प्रतिनिधियों, प्रशिक्षकों, युवाओं और अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों की सफलता में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्ष 2014 से अब तक 7 करोड़ 67 लाख युवाओं को कौशल विकास कार्यक्रमों का लाभ मिला है।
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कुशल कार्यबल की बढ़ती मांग भारतीय युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आई है। प्रधानमंत्री गति शक्ति के माध्यम से केंद्र सरकार, राज्य सरकार और उद्योगों के बीच समन्वय मजबूत हो रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिताओं में भारतीय युवाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गीता के संदेश ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के जरिए युवाओं को अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री जयंत चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

सनातन धर्म कॉलेज में भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन किया गया जिसके समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा, जन्तु-विज्ञान विभाग, सनातन धर्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई