मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था। इस परीक्षा को संपन्न कराने में कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मित्तल, एसडी कॉलेज से आये पर्यवेक्षक डॉ.नवीन कुमार समेत कई शिक्षकों का योगदान रहा।
भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित भारत बौद्धिक्स परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। जिसके जरिए केंद्र सरकार उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्रों को देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, विज्ञान, दर्शन,कला और संस्कृति के प्रति जागरूक करती है। भारतीय बौद्धिक्स परीक्षा के अंतर्गत सरकार प्रथम विजेता को एक लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर दो विजेताओं को 50-50 हजार रूपये और तृतीय स्थान पर आने वाले चार-चार छात्रों को 25-25 हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी।इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़े सामान्य प्रश्न और एक विवरणात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






