धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार रहे। कार्यक्रम के संयोजक संजय अरोड़ा रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणेश वंदना से किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विजय शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के स्थापना दिवस पर सभी को बहुत शुभकामनाएं।उन्होंने कहा कि आज देश में हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि हमे जात पात भुला कर पहले हिंदू बनना होगा तभी हम सनातन की रक्षा कर सकेंगे। इस अवसर पर गौरव चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन (युवा) का गठन पूरे प्रदेश में शीघ्र ही कर दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से सनातन धर्म की रक्षा के लिए आगे आने आह्वान किया तथा गौ माता की रक्षा के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरिता शर्मा अरोड़ा ने महिलाओं से सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने बच्चों में हिंदू संस्कृति के संस्कार डालने के लिए कहा।
समर ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन समय समय पर हिंदुत्व के लिए कार्य करता रहता है वो इसके लिए बधाई के पात्र है। इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने संगठन के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहां कि आज संगठन 24 राज्यों में कार्य कर रहा है, जिसमें पुरुष महिला व युवा सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं उन्होंने बताया कि नेपाल के अंदर भी राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को संगठित होने के साथ-साथ अपनी जनसंख्या बढ़ानी होगी। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे चुनाव के समय जाति के आधार पर टिकट न देकर हिंदू के नाम पर टिकट दें। कार्यक्रम में सतपाल सिंह सिंगर द्वारा अपने देशभक्ति के गीतों से सभी श्रद्धा को मंत्र मुक्त किया। कार्यक्रम के पश्चात मिष्ठान का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रवीण जैन, राजीव कुमार बंसल, नवीन गोयल आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप अरोड़ा, अशोक आर्य, अशोक वर्मा, नमन मित्तल, पंकज कुमार, कन्हैया शर्मा, हिमांशु, अंश अरोड़ा, ईसा अरोड़ा, राहुल अरोड़ा, संजय कुमार, लक्ष्मी, सीमा ठाकुर, संजय ठाकुर, नितिन गोयल, संजीव कुमार, उज्जवल कुमार आदि हिंदू वीर उपस्थित रहे।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

सनातन धर्म कॉलेज में भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन किया गया जिसके समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा, जन्तु-विज्ञान विभाग, सनातन धर्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई