रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने वर-वधु को उनके सुखद वैवाहिक जीवन के लिये अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर वर-वधु के परिजन भी मौजूद रहे, जिनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। रेशु प्रांगण में गरीब कन्या की सुयोग्य वर के साथ राजशाही ठाट-बाट के साथ हुई शादी को देखकर वर और वधु के परिवारजनों के साथ ही अन्य मेहमानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
देव उठनी एकादशी के अवसर पर आज विवाह योग्य कन्या और तुलसी जी के विवाह की तैयारियां रेशु एडवरटाईजिंग परिवार की ओर से पहले ही शुरू कर दी गई थी। इस अवसर पर विवाह योग्य कन्या रिया कश्यप पुत्री सुनील कश्यप, निवासी- 335, नई मंडी पटेलनगर का विवाह रोशन कुमार पुत्र मांगेराम निवासी मुजफ्फरनगर के साथ उत्साह और उमंग के साथ बैंड-बाजों और संगीत की धुनों के बीच राजशाही ठाट-बाट के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह समारोह के लिये साज-सज्जा, बैंड-बाजे, सोने-चांदी के गहनों समेत दहेज के लिये सभी आवश्यक सामान (बिस्तर, बर्तन तथा अन्य घरेलू सामान) की व्यवस्था, सुन्दर मंडप की व्यवस्था, भोजन एवं मिष्ठान की व्यवस्था, मंच एवं लाईट आदि की व्यवस्था, साफ-सफाई एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तथा वर-वधु एवं तुलसी जी का विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराने के लिये पंडित जी आशुतोष मिश्रा जी एवं पंडित अंकुश कौशिक जी के आगमन समेत सभी व्यवस्थाएं रेशु परिवार की साधना गर्ग जी के नेतृत्व में समस्त परिवारजनों द्वारा बहुत ही सुन्दर तरीके से की गई। आज वर-वधु एवं तुलसी जी के विवाह के दौरान रेशु प्रांगण में चारों ओर खुशियां ही खुशियां नजर आ रही थी। आज विवाह समारोह में मुम्बई, अलीगढ, मुरादाबाद, नोएडा, मसूरी, देहरादून, भोपाल, ग्वालियर, बिजनौर, मेरठ, शामली, सहारनपुर, रूद्रपुर, हापुड और मुजफ्फरनगर से लगभग 500 मेहमान एवं श्रद्धालु रेशु प्रांगण पहुंचे, जिनका रेशु परिवार ने स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारीज की बहन बबीता के नेतृत्व में आई बहनों ने विवाह समारोह की व्यवस्थाओं को बखूबी संभाले रखा। सत्यप्रकाश रेशु ने बताया कि आज देव उठनी एकादशी है। चार माह बाद आज से देव (भगवान) सबको जागृत करने और अपना आशीर्वाद प्रदान करने के लिये भ्रमण करेंगे। इस अवसर पर सहारनपुर से सुशील गुप्ता, अंजु गुप्ता, नोएडा से राजेश अग्रवाल, नोएडा एथार्टी से श्री सतीश गोयल, विश्व प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. अनुभव जैन पुत्र मुकेश जैन, ज्ञान कुमार एडवोकेट, स्टील गुरू के अनिल गोयल, रेशु विहार के वरिष्ठ नागरिक तरू, शैल, साधना, डा. वन्दना जैन और नीशा वर्मा आदि ने विवाह समारोह में सहभागिता की तथा सभी आगंतुक एवं रेशु परिवार इस सुन्दर एवं राजशाही ठाट-बाट के बीच हुए विवाह समारोह के साक्षी बने।
इस अवसर पर रेशु एडवरटाईजिंग के स्वामी सत्यप्रकाश रेशु ने कहा कि अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन एवं विवाह योग्य कन्या का विवाह कराकर हम किसी पर कोई अहसान नहीं कर रहे हैं, भगवान जी (प्रभु श्रीराम जी) हमसे नेक कार्य करा रहे हैं और हम करते जा रहे हैं। उन्होंने अनुष्ठान की श्रीमद् भागवत कथा, विशाल भंडारे और कन्या तथा तुलसी जी के विवाह समारोह समेत 9 दिनों के धार्मिक आयोजनों (उत्सव) में आयु समस्त श्रद्धालुओं एवं मेहमानों तथा बारातियों का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक कार्यक्रम बहुत ही सुन्दर तरीके से आयोजित किया जा सका है। उन्होंने कहा कि ओज की श्रीमद् भागवत कथा से हमें भारत सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का अनुशरण कर अन्य महान हस्तियों के साथ ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, डोगरे जी महाराज, कथाव्यास मोरारी बापू, आचार्य रजनीश, पंजाब नैशनल बैंक के संस्थापक लाला लाजपत राय, मुजफ्फरनगर के रामदरबार, जिन्होंने विश्व स्तर पर सेवाएं दी के साथ ही किसान मसीहा चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत ने देश की सेवा की और अपनी सेवाओं से देशवासियों को लाभान्वित किया। उन्होंने सभी से श्रीमद् भागवत कथा द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने की अपील की।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

सनातन धर्म कॉलेज में भारत बौद्धिक्स राष्ट्रीय परीक्षा का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन किया गया जिसके समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा, जन्तु-विज्ञान विभाग, सनातन धर्म

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई