हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देश पर इन तीन दिनों में दिवंगत माता सावित्री देवी की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ, विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को हरिद्वार की अधिष्ठात्री देवी मां माया देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। अखाड़े के वरिष्ठ सभापति श्रीमहंत प्रेम गिरि, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमहंत महेश पुरी, सचिव श्रीमहंत कंचन गिरि, महासचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरि, महंत रतन पुरी, महंत भीष्म गिरि, प्रमुख पुजारी महंत भास्कर पुरी, महंत विवेक पुरी और हिमालय पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर वीरेंद्र आनंद गिरि महाराज के संयोजन में आनंद भैरव घाट पर नागा संन्यासियों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना की। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि जूना अखाड़े के केंद्रीय कार्यालय हनुमान घाट वाराणसी, काली मंदिर मुरादाबाद, दातार अखाड़ा उज्जैन, नासिक, जूनागढ़, काली मंदिर पिथौरागढ़, खेड़ा मंडी बरेली, अजगैबीनाथ बिहार सहित सभी आश्रमों में श्रद्धांजलि सभाएं होंगी और दिवंगत माता को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कुंभ 2027 के विधिवत शुभारंभ के लिए अखाड़े के रमता पंचों की जमात का नगर प्रवेश कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है। अब रमता पंच 24 नवम्बर को नगर प्रवेश करेंगे।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






