मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म कॉलेज, मुजफ्फरनगर में प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुण्डीर के निर्देशन में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित राष्ट्रीय स्तर की भारत बौद्धिक्स परीक्षा का आयोजन किया गया जिसके समन्वयक डॉ. पीयूष शर्मा, जन्तु-विज्ञान विभाग, सनातन धर्म कॉलेज रहे।

पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में इस परीक्षा (भारत बौद्धिक्स) के सबसे बड़े केंद्र के रूप में सनातन धर्म कॉलेज ने पूर्ण शुचिता के साथ इस परीक्षा का आयोजन कराया और सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में भाग लेने का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परम्परा समिति के समन्वयक डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित इस अति महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को राष्ट्रीय स्तर पर एक लाख रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को राष्ट्रीय स्तर पर पचास हजार रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को राष्ट्रीय स्तर पर पच्चीस हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले पाँच विद्यार्थियों को पाँच-पाँच हजार रूपये एवं कॉलेज स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम पाँच विद्यार्थियों को दो हजार पाँच सौ रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। इस राष्ट्रीय परीक्षा को सफल, सुचारु एवं शुचितापूर्ण ढंग से आयोजित कराने में प्रो. शुचि अग्रवाल, डॉ. रिम्पल पुण्डीर, डॉ. अरविन पँवार, डॉ. निशा चौहान, डॉ. मुहम्मद सलीम, धीरज गिरिधर, डॉ. अनूप पटेल एवं डॉ. अंशुल शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी
लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री






