मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार स्थित नमामि गंगे घाट पहुंचकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ स्वर्गीय सावित्री देवी का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके छोटे पुत्र महेंद्र बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर देशभर से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत की विभूतियों तथा संत-महात्माओं ने अंतिम दर्शन कर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
संत समाज की ओर से परम पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव महाराज, संस्थापक पतंजलि योगपीठ, श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण महाराज, महामंत्री पतंजलि योगपीठ एवं प्रबंध निदेशक पतंजलि आयुर्वेद, श्रीमहंत रविंद्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं अध्यक्ष श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, हरिद्वार, परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, अध्यक्ष परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश तथा श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी जी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि जी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम जी, आध्यात्मिक गुरु एवं श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर, श्रीमहंत रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज, परम पूज्य बाबा हठयोगी जी महाराज, स्वामी दर्शन भारती जी महाराज, श्रीमहंत संजय जी महाराज, महंत ऋषिश्वरानंद महाराज तथा स्वामी कल्याण देव महाराज सहित अनेक संत-महात्माओं ने भी अंतिम दर्शन कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बृजेश सिंह, पर्यावरण एवं वन विभाग से संबंधित मंत्री के.पी. मलिक, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, राज्यमंत्री दिनेश खटीक, सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग दिनेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह तथा कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, हरिद्वार सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, गोरखपुर सांसद रवि किशन, सुरेंद्र दिलेर, वन एवं पर्यावरण विभाग के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं डॉ. धन सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ तथा भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद वर्धन, एडीजी एपी अंशुमान, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, कुंभ मेलाधिकारी सोनिका तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, भरी संख्या में जनसमूह मौजूद रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

आईटीआई के हुनर को भी मिले आईआईटी जैसा सम्मान, कौशल ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत: मोदी

लखनऊ (रिपोर्टर)। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को कौशल, तकनीक और आत्मनिर्भरता का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि आईटीआई से प्रशिक्षित युवा देश की संपत्ति, शक्ति और भविष्य हैं। आईटीआई के विद्यार्थियों को भी आईआईटी के विद्यार्थियों जितना सम्मान मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री

श्रीराम कॉलेज में भारत बौद्धिक्स परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 300 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम कॉलेज में शनिवार को ‘ भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न हुई। कॉलेज के एग्रीकल्चर विभाग में आयोजित इस परीक्षा में 300 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इस संबंध में नोडल पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में विभिन्न विभागों से 597 छात्रों ने पंजीयन कराया था।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त कार्यवाही, 56 वाहनों के चालान कर ₹66,000/- का जुर्माना अधिरोपित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर सूरज कुमार राय के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी यातायात सुभाष चन्द्रा के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर एवं एआरटीओ मुजफ्फरनगर द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क

धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10वां स्थापना दिवस

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन का 10 वा स्थापना दिवस सहारनपुर बस स्टैंड के सामने स्थित वैंकटहाल में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय शुक्ला जी पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व गौरव चौधरी प्रदेश अध्यक्ष (युवा) राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन, सरिता शर्मा अरोड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला) समर ठाकुर

रेशू प्रांगण में राजा-महाराजाओं की तरह हुई गरीब लड़के रोशन कुमार और लड़की रिया कश्यप की शादी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रेशु विहार स्थित रेशु प्रांगण में कथा व्यास शान्तनु जी महाराज के श्रीमुख से 7 दिवसीय अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा एवं गत दिवस विशाल भंडारे के आयोजन के बाद आज देव उठनी एकादशी के शुभ अवसर पर विवाह योग्य गरीब कन्या एवं तुलसी जी का विवाह बैंड-बाजों के साथ धूमधाम से सम्पन्न कराया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर जूना अखाड़े ने स्थगित किए सभी धार्मिक अनुष्ठान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री बिष्ट के निधन पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े ने तीन दिन तक पूरे देश में अपने सभी प्रमुख मठों, मंदिरों और आश्रमों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान व अन्य कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरि गिरि

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई