मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेशभर में 16 से 30 नवंबर तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पखवाड़े के तृतीय दिवस 18 नवंबर को जनपद मुजफ्फरनगर में विशेष अभियान चलाकर वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले चालकों तथा अनधिकृत रूप से संचालित डबल डेकर एवं डग्गामार बसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाले पांच वाहन चालकों के चालान किए गए। इन पर कुल पांच हजार रुपये का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया। वहीं, अनधिकृत रूप से संचालित डबल डेकर बसों और डग्गामार बसों के खिलाफ भी परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई।
इस विशेष अभियान के दौरान कुल 36 बसों की जांच की गई। जांच में निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर पांच बसों के चालान किए गए, जिनके सापेक्ष 70 हजार रुपये का प्रशमन शुल्क अधिरोपित किया गया। कार्रवाई के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहारनपुर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों एवं बस संचालकों को यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की हिदायत दी। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों और अनधिकृत रूप से बसों का संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाया जा रहा है।

प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत की थीम के साथ मनाया गया ‘नेचुरोपैथी डे-2026’
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN) के सहयोग से इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ नेशनल नेचुरोपैथी डे-2026 मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में ‘आओ जानें प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय






