प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत की थीम के साथ मनाया गया ‘नेचुरोपैथी डे-2026’

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN) के सहयोग से इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ नेशनल नेचुरोपैथी डे-2026 मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में ‘आओ जानें प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व, इसके सिद्धांतों तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत में प्रत्येक वर्ष 18 नवंबर को राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2018 में आयुष मंत्रालय द्वारा की गई थी। 18 नवंबर 1945 को महात्मा गांधी अखिल भारतीय प्राकृतिक चिकित्सा फाउंडेशन ट्रस्ट के आजीवन अध्यक्ष बने थे। इसी ऐतिहासिक अवसर की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2026 में इस दिवस की थीम ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ रखी गई है।

डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा ऐसी स्वास्थ्य पद्धति है, जिसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त विश्राम, योग, प्राणायाम एवं तनाव प्रबंधन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित किया जाता है। इस पद्धति में प्रकृति के पांच तत्वों—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को विशेष महत्व दिया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मड थेरेपी, हाइड्रोथेरेपी, आहार चिकित्सा, मसाज थेरेपी, सन थेरेपी तथा योग एवं प्राणायाम जैसी विभिन्न प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से भी परिचित कराया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए केवल बीमारियों से बचना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपने दैनिक जीवन में अच्छी आदतों, पौष्टिक भोजन, शारीरिक सक्रियता और मानसिक संतुलन को भी स्थान देना आवश्यक है। प्राकृतिक चिकित्सा हमें प्रकृति के करीब रहकर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO), मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रवेंद्र दहिया ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार एवं सकारात्मक सोच को अपनाएं, तो एक सशक्त और स्वस्थ भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ जीवनशैली एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रवेंद्र दहिया, अध्यक्ष INO मुजफ्फरनगर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय परिवार ने इस प्रकार के स्वास्थ्य एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया।

जनपद मुजफ्फरनगर में स्व-गणना कैंप का आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, एवं सूचना विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में स्व-गणना कैंप का आयोजन

कबड्डी में हरिद्वार का डबल धमाका, बालक और बालिका दोनों वर्गों में बना चेम्पियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को दोहरी खुशी दी है। प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में हरिद्वार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने

कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच एमओयू, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे इंजीनियरिंग छात्र

रुड़की (रिपोर्टर)। कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के

पंचपुरी के गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाई गई मघर महीने की संक्रांत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन हुए। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।

उत्तराखंड में लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण को वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सरकार ने लंबित स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकमुश्त निपटारा (वन टाइम सेटलमेंट) समाधान योजना लागू की है। योजना शासनादेश जारी होने की तिथि से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई