जनपद मुजफ्फरनगर में स्व-गणना कैंप का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/जिला जनगणना अधिकारी गंभीर सिंह के निर्देशन में राष्ट्रीय जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खेल कार्यालय, एवं सूचना विभाग की ओर से चौधरी चरण सिंह स्टेडियम में स्व-गणना कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार, सदस्य, बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। स्व-गणना- 2027 हेतु कैंप में अंतरराष्ट्रीय/पैरा एशियन सिल्वर मेडलिस्ट खिलाड़ी विजय तोमर का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विजय तोमर सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं प्रिंट एल्बम इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं को स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया गया। कैंप में प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं जिला खेल कार्यालय एवं अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह के समस्त स्टाफ द्वारा स्व-गणना की गई।
इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर विक्रांत उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को विस्तार से बताया कि स्व-गणना कैसे करनी है, पोर्टल पर अपना विवरण कैसे पंजीकृत करना है और जनगणना कार्य में किस प्रकार सक्रिय सहयोग दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से जनगणना का कार्य सरल, तेज और सटीक होगा। कैंप का मुख्य उद्देश्य जनपद की समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि व खेल संगठनों तथा खिलाड़ियों का सही आंकड़ा दर्ज कराना और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को स्व-गणना में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। स्व-गणना की अवधि *16 से 30 नवम्बर 2026 तक* है। सभी से अपील की गई है कि वे समय पर अपनी स्व-गणना अवश्य करें।

प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत की थीम के साथ मनाया गया ‘नेचुरोपैथी डे-2026’

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरोपैथी (NIN) के सहयोग से इंडियन नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन (INO) द्वारा आज होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में ‘प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत’ थीम के साथ नेशनल नेचुरोपैथी डे-2026 मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की मॉर्निंग असेंबली में ‘आओ जानें प्राकृतिक चिकित्सा’ विषय

कबड्डी में हरिद्वार का डबल धमाका, बालक और बालिका दोनों वर्गों में बना चेम्पियन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले को दोहरी खुशी दी है। प्रतियोगिता के बालक और बालिका दोनों वर्गों में हरिद्वार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बनने का गौरव

अंकिता भंडारी की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में पूर्व राज्यमंत्री के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अंकिता भंडारी मामले में दोषी पुलकित आर्य के पिता पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य द्वारा अंकिता और उसके दोस्त की निजी चैट सार्वजनिक किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आर्यनगर स्थित विनोद आर्य के आवास का घेराव करने का प्रयास किया। घेराव करने

कोर विश्वविद्यालय और एलएंडटी एडुटेक के बीच एमओयू, उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे इंजीनियरिंग छात्र

रुड़की (रिपोर्टर)। कोर विश्वविद्यालय ने लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की शिक्षा एवं कौशल विकास इकाई एलएंडटी एडुटेक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विश्वविद्यालय में 2027 से 2031 बैच के विद्यार्थियों के लिए ‘एलएंडटी कॉलेजकनेक्ट’ कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसका उद्देश्य इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के

पंचपुरी के गुरुद्वारों में श्रद्धा से मनाई गई मघर महीने की संक्रांत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पंचपुरी के समस्त गुरुद्वारों में मघर महीने की संक्रांत (वृश्चिक संक्रांत) श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारों में पाठ और शब्द कीर्तन हुए। निर्मल विरक्त कुटिया डेरा कार सेवा स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाया।

उत्तराखंड में लंबित स्टाम्प वादों के निस्तारण को वन टाइम सेटलमेंट योजना लागू

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड सरकार ने लंबित स्टाम्प वादों के त्वरित निस्तारण और राजस्व वसूली के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकमुश्त निपटारा (वन टाइम सेटलमेंट) समाधान योजना लागू की है। योजना शासनादेश जारी होने की तिथि से तीन माह तक प्रभावी रहेगी। अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने बताया कि योजना के तहत प्रदेश के सभी

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई