श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने किया मॉ शाकुम्भरी अन्तरमहाविद्यालयी खो-खो पुरुष प्रतियोगिता पर कब्जा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की एक दिवसीय अंतरमहाविद्यालय खो-खो पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन एसडी कॉलेज ऑफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर की पुरूष खो-खो टीम ने प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एसडी डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर की टीम को हराकर खो-खो पुरूष प्रतियोगिता पर कब्जा किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह खो-खो पुरूष प्रतियोगिता एसडी कॉलेज आफ कामर्स, मुजफ्फरनगर में खेली गई। जिसमें मौं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध अनेक महाविद्यालयों के खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की पुरूष खो-खो टीम ने पहले लीग मैच में आईआईएमटी, कॉलेज, सहारनपुर को 15-2 के अंतराल से हराया। श्रीराम कॉलेज का दूसरा लीग मैच एसडी कॉलेज आफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के साथ हुआ इसमें श्रीराम कॉलेज की टीम ने 12-9 से विपक्षी टीम को हराया। श्रीराम कॉलेज का तीसरा लीग मैच एसडी डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर के साथ हुआ जिसमें श्रीराम कॉलेज की पुरूष खो-खो टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विपक्षी टीम को 10-6 से हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा किया तथा महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय आगमन पर खो-खो पुरूष टीम का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय आगमन पर श्रीराम ग्रुप आफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ ने विजयी टीम को मॉं शाकुम्भरी अंतरमहाविद्यालय खो-खो पुरूष प्रतियोगिताओं जीतने पर बधाई दी तथा उनक उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विजयी खो-खो पुरूष टीम का उत्साहवर्द्धन किया और कहा कि महाविद्यालय के खिलाडी हर वर्ष विश्वविद्यालयी अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का नाम रोशन करते है। यह बडे गर्व की बात है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के उप-प्राचार्य डा सौरभ मित्तल ने विजयी टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी टीम के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर डा विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजयी छात्रों प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा इसके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।

तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित

बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ

तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल

कुंभ-2027 में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने 160 एनसीसी कैडेट्स को भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उनके अनुभवों और योगदान के लिए अकादमी ने उन्हें

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal