तकनीक के जरिए जीवन की समस्याओं का हो सकता समाधान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज (इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), मुजफ्फरनगर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘हैकथॉन इंडिया-2026’ के अंतर्गत इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नवाचार, रचनात्मकता एवं समस्या-समाधान की क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा वास्तविक जीवन की समस्याओं के तकनीकी एवं प्रभावी समाधान विकसित करने के लिए विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करना था।संस्थान के संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नवाचार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा आयोजित इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में नवाचार, एआई, जिज्ञासा एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करने में सहायक सिद्ध होती है।

दो चरणों में आयोजित
इंटर्नल हैकाथॉन एवं कार्यशाला का संचालन ‘वेयर यू एलिवेट’ कंपनी के को-फाउंडर एवं सीईओ ऋषभ इलवाड़ी ने किया। कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में विद्यार्थियों को एआई टूल्स एवं प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग के विषय में जानकारी दी गई। दूसरे चरण में विद्यार्थियों को अपने विचारों को तकनीकी रूप से लागू कर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की 35 टीमों के 170 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने 50 से अधिक समस्या-विवरणों पर कार्य करते हुए सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए अपने अभिनव विचार एवं तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से नवाचार, तकनीकी दक्षता, टीमवर्क एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली तीन टीमों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कैरियर की व्यापक संभावनाएँ
इस अवसर पर श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के निदेशक डॉ. अश्विनी वशिष्ठ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन विद्यार्थियों को वास्तविक समस्याओं को समझने, उनके समाधान विकसित करने तथा अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप देने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।कार्यशाला के दौरान ऋषभ इलवाड़ी ने कहा कि श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी तकनीकी रूप से दक्ष हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी भविष्य में न केवल अपने कॉलेज, बल्कि अपने जिले का नाम भी रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एक महत्वपूर्ण एवं सदाबहार शाखा है, जिसमें भविष्य में कैरियर की व्यापक संभावनाएँ हैं।कार्यक्रम में श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नवाचार, अनुसंधान एवं तकनीकी विकास के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से श्री ऋषभ इलवाड़ी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में इंजीनियर आशीष चौहान एवं कोऑर्डिनेटर इंजीनियर रुचि राय का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर इंजीनियर नितिशा त्यागी, इंजीनियर नितीश गोयल, इंजीनियर अपेक्षा नायक, इंजीनियर शिवि चौधरी, इंजीनियर शिखा राठी, इंजीनियर तनु वर्मा, इंजीनियर अंकुर वर्मा, इंजीनियर कुणाल ठाकुर एवं इंजीनियर मुस्कान परवीन उपस्थित रहे।

बीएचईएल ने 450 बच्चों को वितरित की पोषण सामग्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीएचईएल हरिद्वार की कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) योजना के तहत रोशनाबाद स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क पोषण वितरण शिविर आयोजित किया गया। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुमति शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सुपोषित बच्चे देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। बच्चों को संतुलित आहार और स्वस्थ

तीर्थ पुरोहित महासभा के प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने किया गंगा पूजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के नवनियुक्त प्रचार मंत्री वंशज दलाल और कार्यकारिणी सदस्य अनिरुद्ध शर्मा ने हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। प्रचार मंत्री बनाए जाने पर वंशज दलाल

कुंभ-2027 में भीड़ नियंत्रण में अहम भूमिका निभाएंगे प्रशिक्षित स्वयंसेवक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल की ओर से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग सभागार में आयोजित दो दिवसीय आपदा जागरूकता कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस उत्तराखंड के चेयरमैन प्रो. डॉ. नरेश चौधरी ने 160 एनसीसी कैडेट्स को भीड़ नियंत्रण और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। उनके अनुभवों और योगदान के लिए अकादमी ने उन्हें

रानीपुर विधानसभा के शिवालिक नगर में न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

शिवालिक नगर, हरिद्वार (रिपोर्टर)। आज रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवालिक नगर में जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक अध्यक्ष मोहन राणा के निवास पर आगामी 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली न्याय यात्रा तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली न्याय यात्रा के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में

जीआईसी मैदान पर गरजे सामाजिक न्याय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इं. देवेंद्र कश्यप, राजनीतिक गलियारों में हलचल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सामाजिक न्याय पार्टी की महारैली मे अति पिछडों, दलितों एवं वंचितो को अधिकार के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी म जुट जाने का आहवान किया गया। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भीड़ की उपस्थिति से प्रमुख राजनीतिक दलों में भी हलचल दिखाई दी। रैली में ई. देवेन्द्र कश्यप ने कहा

डीआईसीसीआई एवं पीएफआरडीए ने किया एमएसएमई उद्यमियों के लिए एनपीएस पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दलित इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (डीआईसीसीआई) एवं पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)के संयुक्त तत्वावधान में एमएसएमई के उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। एक होटल में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में एमएसएमई उद्यमियों को पेंशन योजनाओं, वित्तीय सुरक्षा, दीर्घकालिक बचत तथा सेवानिवृत्ति

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई